Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Ram Navami 2026: अयोध्या में आज रामलला का सूर्य तिलक! जानें समय, महत्व और LIVE देखने की सही जगह?

    1 week ago

    Ram Navmi 2026 Surya Tilak: आज चैत्र नवरात्र 2026 के नौवें दिन रामनवमी के मौके पर देशभर में राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. रामनगरी अयोध्या में भी अलग माहौल नजर आ रहा है. आज सुबह से ही राम मंदिर के आससाप श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है. लोग जन्मोत्सव के साथ सूर्य तिलक को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

    हर साल रामनवमी के मौके पर रामलला का सूर्य तिलक किया जाता, जो इस बार भी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए भारत वर्ष से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं. ज्यादातर लोग सुबह से ही मंदिर परिसर के आसपास अपनी जगह बना रहे हैं, ताकि रामलला का सूर्य तिलक का आनंद उठा सकें. 

    Ram Navami 2026 Bhog: राम नवमी पर पानकम, पंजीरी समेत रामलला को अर्पित करें ये पारंपरिक भोग

    आज कब होगा सूर्य तिलक?

    आज दोपहर करीब 12 बजे सूर्य तिलक की जाएगा. यही वो समय होता है, जब सूर्य की रोशनी सीधी दिशा में आती हैं. कुछ पल के लिए यह नजारा देखने को मिलता है. इसके अलावा मंदिर के आसपास भी लोग रामजन्मोत्सव मना रहे हैं. 

    सूर्य तिलक के पीछे का विज्ञान समझे?

    रामनवमी के मौके पर की जाने वाली पूजा और सूर्य तिलक बाकी दिनों की पूजा जैसी नहीं होती है. इसके लिए मंदिर में पहले से खास इंतजाम किए गए हैं. ऊपर की ओर से सूर्य की रोशनी को अंदर तक लाने के दर्पण (Mirror) और लैंस (Lense) लगाए गए हैं.

    जब सूर्य सही समय पर आकाश में होता है, तो इन्हीं के जरिए किरणें सीधे गर्भगृह तक पहुंचती हैं और रामलला के मस्तक पर पड़ती है. बाहर से देखने वालों को यह नजारा एकदम तिलक जैसा लगता है. 

    आज सूर्य तिलक को लेकर राम मंदिर में कैसी तैयारी?

    सूर्य तिलक से जुड़ी पूरी व्यवस्था को बनाने में काफी समय लगता है. इसमें मंदिर की दिशा, ऊंचाई और सूर्य की चाल सभी बातों का ध्यान रखा जाता है. छोटी सी गलती हो जाए तो ये दृश्य साफ नहीं बनता.

    इसलिए इसे तैयार करने में विशेषज्ञ की टीम ने काफी बारीकी से काम किया है. यही कारण है कि, इसे केवल धार्मिक नहीं, बल्कि तकनीकी तैयारी का भी हिस्सा माना जाता है. 

    रामनवमी के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इस बार प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर LED स्क्रीन लगाईं हैं, ताकि दूर खड़े लोग भी सूर्य तिलक के भव्य नजारे का लुफ्त उठा सके.

    इसके साथ ही सुरक्षा से भी जुड़े पुख्ते इंतजाम किए गए हैं. 

    क्या घर बैठे सूर्य तिलक देख सकते हैं?

    जो भी श्रद्धालु रामनवमी के मौके पर अयोध्या नहीं आ पाए हैं, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है. सूर्य तिलक का लाइव प्रसारण आप दूरदर्शन पर देख सकते हैं. इसके अलावा कई ऑनलॉइन प्लेटफॉर्म पर भी इसे देखा जा सकेगा. 

    सूर्य तिलक का महत्व

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम सूर्यवंश से जुड़े हैं. ऐसे में सूर्य तिलक को सूर्य देव के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है. यही कारण है कि, इस आयोजन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. 

    Ram Navami 2026: राम नवमी पर राशि अनुसार करें श्रीराम की पूजा, मिटेंगे क्लेश, घर में आएगी खुशहाली

    Click here to Read More
    Previous Article
    COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
    Next Article
    Kidney Health Tips: आपकी ये 5 मामूली आदतें चुपचाप सड़ा रही हैं किडनी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment