Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रेलवे ने बदल दिया नियम, अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानें कैसे होगा बुक?

    1 week ago

    भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अपनी टिकटिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. 1 मार्च से पुराना यूटीएस ऐप (UTS App) बंद कर दिया जाएगा और उसकी जगह नया RailOne ऐप लागू होगा. इसका मतलब यह है कि अब सामान्य टिकट (जनरल टिकट), प्लेटफॉर्म टिकट और आरक्षित टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं होगी, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को आसान और स्मार्ट बनाना है. लाखों यात्री रोजाना मोबाइल से सामान्य और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदते हैं, लेकिन कई लोग पुराने ऐप के यूज में दिक्कत महसूस करते थे. RailOne ऐप इस समस्या का समाधान करता है और सभी टिकटिंग सेवाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराता है. 

    RailOne ऐप क्या है और कैसे काम करेगा?

    RailOne ऐप एक नया और आधुनिक प्लेटफॉर्म है, जिसमें आपको रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी सुविधाएं मिलेंगी. अब आप सिर्फ एक ऐप से जनरल (अनारक्षित) टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, आरक्षित टिकट (सेट या बर्थ बुकिंग), ट्रेन की लाइव स्थिति और लोकेशन, सफर से जुड़ी अन्य जानकारी सब कुछ आसानी से देख और बुक कर सकते हैं. पुराने समय में यात्रियों को अलग-अलग ऐप या प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता था, जिससे समय लगता था और कई बार भ्रम भी होता था. RailOne ऐप इस परेशानी को खत्म करता है और टिकट बुकिंग को सरल और तेज बनाता है.  

    QR टिकट अब जरूरी

    अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी होगा. इसका मतलब है कि अगर आपके पास मोबाइल या प्रिंट किए हुए QR टिकट नहीं है, तो आपको प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं मिलेगा. RailOne ऐप से टिकट बुक करने पर आपको QR कोड मिलेगा, जिसे स्टेशन पर स्कैन किया जाएगा. यह कदम यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए उठाया गया है. इससे नकली टिकट की समस्या भी कम होगी और प्लेटफॉर्म पर प्रवेश तेज और सुरक्षित होगा. 

    यह भी पढ़ें - इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़

    RailOne ऐप से टिकट कैसे बुक करें?

    1. RailOne ऐप से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना अब बहुत आसान हो गया है. इसके लिए सबसे पहले RailOne ऐप डाउनलोड करें और खोलें. 

    2.  जर्नी प्लानर में जाएं और Unreserved (जनरल टिकट) या प्लेटफॉर्म टिकट का विकल्प चुनें. 

    3. ‘From Station’ में अपनी शुरुआत का स्टेशन और ‘To Station’ में गंतव्य स्टेशन डालें.

    4. चाहें तो GPS चालू करके ऐप को अपनी लोकेशन पता लगाने दें. 

    5. मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट के लिए टिकट बुक करें. 

    6. गलती से बचने के लिए सभी विवरण सही हैं या नहीं, यह चेक करें.

    7. सफल भुगतान के बाद आपका टिकट ‘My Tickets’ सेक्शन में दिखाई देगा. आप इसे PDF के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें - 14 मार्च को लगने जा रही लोक अदालत, जानें कैसे होता है रजिस्ट्रेशन

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या है योगी सरकारी की 'सीएम युवा योजना', इसमें किन युवाओं को बिना ब्याज के मिलता है लोन?
    Next Article
    लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment