Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रिंकू सिंह KKR के उप-कप्तान बने:2018 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा; बेन डकेट 19वां सीजन नहीं खेलेंगे, IPL ने 2 साल का बैन लगाया

    2 weeks ago

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने इस फैसले की घोषणा कोलकाता में आयोजित ‘नाइट्स अनप्लग्ड 3.0’ इवेंट में की। KKR के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि रिंकू 2018 से टीम के साथ जुड़े हैं और लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद बोबाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यश निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं। यश को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2 बार रेप के आरोप लग चुके यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। यश ने श्वेता पुंडीर से शादी की 13 मार्च को खबर आई थी कि यश ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं थी। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 2023 सीजन में रिंकू ने लगातार 5 छक्के जड़े 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। रिंकू ने IPL में 1099 रन बनाए रिंकू सिंह ने IPL में अब तक 59 मैच खेले हैं, जिनमें 15 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 1099 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 67* रहा है और औसत 30.53 का है। उन्होंने 757 गेंदों का सामना करते हुए 145.18 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके नाम 4 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उन्होंने 87 चौके और 56 छक्के लगाए हैं। स्पेंसर जॉनसन CSK का हिस्सा बने चेन्नई सुपर किंग्स ने इंजर्ड नाथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल कर लिया। इससे पहले कोलकाता ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे, सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन और राजस्थान ने सैम करन की जगह दसुन शनाका को शामिल किया। जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन और मथीश पथिराना भी इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे। वहीं हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर अब तक फैसला नहीं हुआ। बेन डकेट ने IPL से नाम वापस लिया इंग्लैंड के ओपनिंग बैटर बेन डकेट इस सीजन IPL नहीं खेलेंगे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे इंग्लैंड से खेलने पर फोकस करना चाहते हैं। दिल्ली में डकेट के अलावा श्रीलंका के पाथुम निसांका भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इस फैसले के बाद डकेट अब 2027 और 2028 के IPL ऑक्शन में अपना नाम भी शामिल नहीं कर पाएंगे। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को अनूठी श्रद्धांजलि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। वहीं, स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) और हर मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल
    Next Article
    11वीं के छात्र का ऐतिहासिक कारनामा:क्लास से छुट्टी लेकर दौड़ने गए 17 साल के कूपर, बने सबसे कम उम्र के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियन

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment