Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी', केआरके का बड़ा दावा, बोले- पत्नी को जेल क्यों नहीं?

    4 days ago

    कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस और कर्ज के केस को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं लेकिन इसी बीच मामला और पेचीदा हो गया है. कमाल आर खान (केआरके) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस केस को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं जिससे बहस और तेज हो गई है.

    केआरके का बड़ा दावा
    केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये केस सिर्फ राजपाल यादव के खिलाफ नहीं बल्कि उनकी पत्नी के खिलाफ भी है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मामला दोनों के खिलाफ है तो पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं? साथ ही केआरके ने दावा किया कि राजपाल यादव के पास करीब 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है फिर भी वो लोन चुकाने से बच रहे हैं.

    दोस्त ने चुकाए 1.50 करोड़?
    कमाल आर खान के मुताबिक उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से के 1.50 करोड़ रुपये चुका दिए है. इसलिए उनकी पत्नी जेल से बाहर हैं. उन्होंने ये भी कहा कि राजपाल ने कई बॉलीवुड लोगों से कर्ज लिया और वापस नहीं किया है. केआरके ने दावा किया कि कुछ समय पहले राजपाल उनके एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे और उनके जानने वालों का कहना है कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. यहां तक कि उनके बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं.

    क्या है पूरा मामला?
    ये मामला साल 2010 का है जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और लोन वापस नहीं हो पाया. ब्याज और पेनल्टी जुड़ते-जुड़ते रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. राजपाल और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए है. जिसके बाद उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए है.

    कोर्ट का फैसला और इंडस्ट्री का साथ
    साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए 6 महीने की सजा सुनाई थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया. 5 फरवरी को राजपाल यादव तिहाड़ जेल पहुंच गए. इस मुश्किल वक्त में सोनू सूद, इंद्रजीत और प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह जैसे कई सेलेब्स आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    महेश बाबू ने की सारा अर्जुन की फिल्म 'यूफोरिया' की तारीफ, बोले- जरूर देखें ये मूवी
    Next Article
    Tarot Card Reading 13 february 2026: टैरो रीडिंग से जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा शुक्रवार का दिन?

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment