Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई

    6 days ago

    सलमान खान की साल 2003 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' को 27 फरवरी 2026 को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. फैंस की भारी डिमांड के बाद ये फैसला लिया गया और फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया. री-रिलीज के बाद फिल्म का पहला वीकेंड कैसा रहा? क्या इसमें 2003 के किसी रिकॉर्ड को तोड़ा है? आइये बताते हैं.

    'तेरे नाम' का पहला वीकेंड
    कोईमोई के मुताबिक 'तेरे नाम' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 20 लाख रुपये का कारोबार किया था. तो वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार, 28 फरवरी को फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. इन दो दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 45 लाख रुपय कमा लिए थे. तो वहीं रिलीज के तीसरे दिन, यानी रविवार, 1 मार्च को फिल्म ने 30 लाख रुपये का कारोबार किया है. तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 75 लाख रुपये की कमाई की है.

    तेरे नाम (री-रिलीज) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पहला दिन 20 लाख रुपये
    दूसरा दिन 25 लाख रुपये
    तीसरा दिन 30 लाख रुपये
    टोटल कलेक्शन 75 लाख रुपये

    'तेरे नाम' 2003 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर ये फिल्म साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने उस समय पहले तीन दिन यानी कि पहले वीकेंड पर कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिसे री-रिलीज के कलेक्शन से कम्पेयर करें तो ये काफी ज्यादा है. बता दें कि फिल्म जब बनी थी तो ये करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने उस समय वर्ल्डवाइड करीब 24.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था.

    'तेरे नाम' के बारे में
    बता दें कि 'तेरे नाम' फिल्म को दिवंगत अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने बनाया था. इस फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला के अलावा रवि किशन, सविता प्रभुने, सचिन खेड़कर, सरफराज खान, इंदिका कृष्णा जैसे सितारे नजर आए थे. इस फिल्म से सलमान के किरदार 'राधे मोहन' का इतना ज्यादा क्रेज था कि लोग उस समय सलमान जैसी ही हेयर स्टाइल बनाकर घूमते थे. फिल्म के गाने भी बहुत पसंद किए गए थे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
    Next Article
    बेटे के जन्म के बाद कटरीना कैफ की पहली होली, पति विक्की कौशल संग ऐसे की एंजॉय

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment