Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Premanand Maharaj: मुझे भूतों का राजा बनना है...प्रेमानंद महाराज से पूछा अजीब सवाल तो मिला ये जवाब

    6 days ago

    Premanand Maharaj 2026: प्रेमानंद महाराज के विचार भक्तों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि व्यक्ति अपनी बड़ी से बड़ी परेशानी या मन में आई दुविधाओं का समाधान जानने के लिए प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते हैं.

    मुझे भूतों का राजा बनना है

    हाल ही में एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि मुझे भूतों का राजा बनना है, क्योंकि भूतों ने मेरी मां को परेशान कर रखा है इसलिए मैं उन शैतानों पर शासन करना चाहता हूं. इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज हंस पड़े और बड़ी सरलता से उन्होंने इसका जवाब दिया.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

    प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भूतों का राजा तो भूतेश्वर भगवान शंकर हैं. शैतान का राजा नहीं देवताओं का राजा बनो. सारी समस्या का समाधान है भगवत नाम जप. भूत, भय और तमाम बुरी शक्तियों पर विजय पाना है तो बजरंग बली का नाम जप करें.

    भूत-प्रेत से पार पाने का अचूक उपाय

    भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे...महाराज जी ने कहा कि श्रीराम के सेवक का महज नाम लेने से भूत-पिशाच निकट नहीं आते तो राम का नाम जपने से तो व्यक्ति भूत योनि से ही मुक्त हो जाएगा. भूतों से डरने की आवश्यकता नहीं है. जब भी भूत-पिशाच का डर सताए राम-नाम, राधा-राधा जपो.

    प्रेमानंद महाराज का भूतों से हुआ सामना!

    प्रेमानंद महाराज ने बताया कि गंगा किनारे भ्रमण और श्मशान में सोने के दौरान उनका कई बार अद्श्य शक्तियों से सामना हुआ लेकिन उन्होंने कभी एक बाल भी बांका भी नहीं किया.

    किसे परेशान करते हैं भूत

    84 लाख योनियों में भूत-प्रेत योनी भी है, लेकिन भूत हर किसी को परेशान नहीं करते.  वो उसी को कष्ट देते हैं, जिन व्यक्ति के कर्म ठीक नहीं हो. प्रेत भी ईश्वर के इशारे पर व्यक्ति को दंड देने के लिए उसे तंग करते हैं. 

    Premanand Maharaj: Employees को नौकरी से निकालने पर क्या पाप लगता है ? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारतीय रसोई में सरसों के तेल को क्यों माना जाता है बेस्ट, जानिए इससे दिल की सेहत को कैसे होता है फायदा
    Next Article
    घर में रोज इस्तेमाल होने वाली ये 6 चीजें बन जाती हैं जहर, समय पर नहीं बदली तो पहुंचा सकती है नुकसान

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment