Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पीवी सिंधु ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसीं:ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं; टूर्नामेंट 3 मार्च से शुरू होगा

    2 weeks ago

    भारत की ओलिंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ईरान के ड्रोन अटैक के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गईं। वे ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। दुबई से सिंधु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। 30 साल की सिंधु ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट कर वहां के हालत बताए। उन्होंने दिखाया कि कैसे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उनमें डर का माहौल है। सिंधू ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’ देखिए पीवी सिंधु की इंस्टाग्राम स्टोरी… सिंधु की पोस्ट से दुबई एयरपोर्ट का हाल देखिए… 3 मार्च से शुरू होना है ऑल इंग्लैंड ओपन ऑल इंग्लैंड ओपन 3 मार्च से शुरू होना है। ऐसे में अगर देरी ज्यादा होती है, तो सिंधु की तैयारी प्रभावित हो सकती है। जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। यह साफ नहीं है कि सिंधु कब दुबई से रवाना हो पाएंगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बर्मिंघम पहुंच सकेंगी भी या नहीं? मिसाइल हमलों के बाद एयरस्पेस बंद दुबई दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। ईरान पर हुए हालिया मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र का एयरस्पेस प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो रद्द कर दिया गया है या उन्हें डाइवर्ट किया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि उड़ानें दोबारा कब शुरू होंगी और सिंधु कब तक बर्मिंघम पहुंच पाएंगी? पीवी सिधु के अचीवमेंट देखिए… इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर... ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए जम्मू-कश्मीर 67 साल में पहली बार रणजी चैंपियन बना, फाइनल मैच ड्रॉ रहा जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल बाद पहला खिताब जीता है। इस जीत पर जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर:न्यूजीलैंड टॉप-4 में पहुंची, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला ‘करो या मरो’
    Next Article
    पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:श्रीलंका को 5 रन से हराया, फरहान का शतक बेकार; न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment