Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, मंगेतर को बताया जिंदगी की परफेक्ट पारी

    2 days ago

    भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार को दी। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #जस्टएंगेज्ड।" बता दें कि पृथ्वी शॉ भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान हैं। वहीं आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में नजर आई थीं। देखें सगाई की 5 तस्वीरें सेलेब्स ने दी बधाई पृथ्वी और आकृति की सगाई पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। पोस्ट पर सिंगर स्टेबिन बेन, एक्टर सिद्धांत कपूर और राहुल चहार ने भी बधाई दी। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। उनके यूट्यूब पर 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति के अलावा सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है
    Next Article
    करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा की प्रेयर मीट:हेलेन और मुकेश खन्ना समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment