Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पेट्रोल संकट से पस्त पाकिस्तान में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ की चर्चा, शांति दूत बनने के दावे के बीच देश ठप

    1 week ago

    पड़ोसी देश पाकिस्तान पाकिस्तान जहां एक तरफ ईरान युद्ध में खुद को शांति के लिए मध्यस्थ बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से पाकिस्तान की सरकार के भीतर स्मार्ट लॉकडाउन पर चर्चा शुरू हो गई है. इसी कड़ी में आज स्मार्ट लॉकडाउन का एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी पाकिस्तानी मीडिया ने लीक कर दिया. 

    लग सकता है दो दिनों का स्मार्ट लॉकडाउन

    इसके तहत पूरे देश में अगले आदेश तक शनिवार आधी रात से और रविवार रात तक दो दिनों का स्मार्ट लॉकडाउन लग सकता है. हालांकि पाकिस्तानी सरकार ने बयान जारी करके कहा कि अभी फिलहाल देश में स्मार्ट लॉकडाउन लगाने का अंतिम आदेश नहीं पारित हुआ है और ड्राफ्ट की कॉपी को अंतिम आदेश के रूप में पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट कर रही है वो गलत है.

    सहमति के बाद सरकार लेगी फैसला

    पाकिस्तानी सरकार द्वारा राज्यों को भेजे के गए स्मार्ट लॉकडाउन के ड्राफ्ट के मुताबिक अगर सभी पक्ष सहमत होते हैं तो पूरे पाकिस्तान में अगले आदेश तक शनिवार आधी रात रात 12 बजकर 1 मिनट से रविवार 11 बज कर 59 तक स्मार्ट लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इसके तहत पूरे देश में बाज़ार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दफ्तर, दुकाने पूरी तरह बंद रहेंगे. साथ ही स्मार्ट लॉकडाउन के समय शादी समारोह से लेकर किसी भी तरह के जश्न पर भी पाकिस्तान में पाबंदी रहेगी. ये स्मार्ट लॉकडाउन पाकिस्तान की सरकार 4 अप्रैल से लागू करने पर विचार कर रही है.

    सरकारी वाहनों की करनी पड़ेगी यात्रा

    पाकिस्तान की हालत कितनी खराब है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी सरकार के ड्राफ्ट प्रस्ताव के मुताबिक स्मार्ट लॉकडाउन के समय पूरे पाकिस्तान में मोटरवेज, इंटरसिटी रोड और हाईवे तक बंद रखने पर पाकिस्तान की सरकार विचार कर रही है. इसके तहत अगर किसी को एक शहर से दूसरे शहर जाना है या फिर शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाना है तो व्यक्ति अपनी प्राइवेट गाड़ी का प्रयोग नहीं कर सकेगा और उसे सरकारी बस से यात्रा करनी पड़ेगी.

    तेल, पेट्रोल-डीजल का संकट

    पाकिस्तान में समय डीजल और पेट्रोल की भयंकर क्राइसिस चल रही है और कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से पाकिस्तान अपनी जरूरत का तेल नहीं ख़रीद पा रहा है. कंगाली झेल रहा पाकिस्तान जहाँ एक तरफ दावा कर रहा है कि ईरान ने उसके झंडे के तहत 20 शिपों को स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज से निकालने की सहमती दी है. हर दिन पाकिस्तान के झंडे से 2 शिप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकल पाएंगे तो दूसरी तरफ ये भी जानकारी दी जा रही है कि ये अमेरिका की तरफ़ जाने वाले शिप होंगे. यानी ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की चल रही जंग में पाकिस्तान अमेरिका के चेले का किरदार तो बखूबी निभा रहा है, लेकिन अपनी हालत में बेहतरी करने के बजाए पाकिस्तान कंगाली में पूरे देश को झोंक रहा है और स्मार्ट लॉकडाउन पर चर्चा उसी दिशा में पाकिस्तान का एक कदम है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
    Next Article
    MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment