Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    प्रियदर्शन बोले- राजपाल यादव इंडस्ट्री के सबसे मासूम एक्टर:किसी के जाल में फंस गए; चेक बाउंस मामले में 12 दिन जेल में रहे एक्टर

    1 week ago

    फिल्म मेकर प्रियदर्शन अपने पुराने दोस्त और एक्टर राजपाल यादव के बचाव में उतरे हैं। चेक बाउंस मामले में राजपाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद प्रियदर्शन ने उन्हें मासूम बताया है। उन्होंने कहा कि राजपाल किसी के बिछाए जाल फंस गए हैं, लेकिन उनकी सच्चाई को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। चेक बाउंस मामले में जेल जा चुके राजपाल राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। यह मामला उनकी साल 2010 की फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए कर्ज से जुड़ा है। राजपाल ने बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम अब बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गई है। मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में राजपाल ने कोर्ट में 1.5 करोड़ रुपए जमा कराए हैं, जिसके बाद उन्हें 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई है। प्रियदर्शन बोले- राजपाल जैसा कोई सीधा नहीं प्रियदर्शन और राजपाल ने पिछले दो दशकों में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। अपनी दोस्ती पर बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, मैं राजपाल को कई सालों से जानता हूं। मैं कह सकता हूं कि वह अब तक के सबसे मासूम एक्टर हैं। वह इतने सीधे थे कि किसी के जाल में फंस गए। इस कानूनी मामले की वजह से हमारे रिश्ते कभी नहीं बदलेंगे। इंडस्ट्री के लोग मदद के लिए आए साथ डायरेक्टर ने आगे बताया कि राजपाल की नेकदिली की वजह से ही आज लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, अगर राजपाल की जगह कोई और होता, तो शायद इतने लोग मदद के लिए एक साथ नहीं आते। लोग उनकी मदद इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यह इंसान कितना सच्चा है। उनकी मासूमियत उनके चेहरे और उनके दिल, दोनों में साफ दिखती है। प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस बता दें कि चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव की मदद करने के लिए प्रियदर्शन ने उनकी भूत बंगला में फीस बढ़ा दी थी, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। राजपाल यादव, प्रियदर्शन के निर्देशन की 2 फिल्मों भूत बंगला और हैवान में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वो प्रियदर्शन की फिल्मों हंगामा, हंगामा 2, चुप चुपके, भागम भाग, दे दना दन में नजर आ चुके हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    आर माधवन ने फेक अकाउंट को लेकर किया अलर्ट:फैंस से सतर्क रहने की अपील कर कहा– उनसे या उनकी टीम से कोई संबंध नहीं
    Next Article
    विजय सेतुपति की 'महाराजा' का सीक्वल बनेगा:डायरेक्टर निथिलन ने पूरी की कहानी, एक्टर बोले- स्क्रिप्ट सुनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment