Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'प्रिय मित्र, इजरायल और भारत मिलकर...', नेतन्याहू ने पीएम मोदी के स्वागत में किया वो मैसेज, पढ़कर जलेगी दुनिया

    2 days ago

    Narendra Modi Israel Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “प्रिय मित्र” बताया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की आगामी इजरायल यात्रा का जिक्र किया. कैबिनेट बैठक की शुरुआत में ही नेतन्याहू ने इस ऐतिहासिक यात्रा पर चर्चा की, जो बुधवार को होने वाली है.

    नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते सिर्फ दो देशों के नहीं, बल्कि दो वैश्विक नेताओं के बीच की एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी हैं. उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते नजर आ रहे हैं. यह यात्रा फरवरी 2025 के बाद मोदी की इजरायल की दूसरी प्रमुख यात्रा होगी. इससे दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रिश्तों को और गहराई मिलने की उम्मीद है. नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक सोच में एक-दूसरे के मजबूत साझेदार हैं.

    यात्रा का क्या है मकसद

    प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी इजरायल की संसद Knesset में संबोधन देंगे. साथ ही वे होलोकॉस्ट स्मारक Yad Vashem का दौरा करेंगे और जेरूसलम में आयोजित एक इनोवेशन इवेंट में हिस्सा लेंगे.

    दोनों नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता भी होगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.यह दौरा 2017 में पीएम मोदी की पहली इजरायल यात्रा के बाद हो रहा है. उस ऐतिहासिक दौरे ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी थी. नेतन्याहू ने भारत को एक उभरती वैश्विक शक्ति बताया और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी व्यक्तिगत दोस्ती का भी जिक्र किया.

    भारत-इजरायल के मजबूत होते रिश्ते

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ शब्दों में कहा कि भारत और इजरायल मिलकर ऐसे देशों का मजबूत समूह बना रहे हैं, जो दुनिया में स्थिरता और तरक्की चाहते हैं. उनका कहना है कि दोनों देशों की दोस्ती अब सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि टेक्नोलॉजी से लेकर सुरक्षा तक हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है.

    उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में भी दोनों देश साथ काम कर रहे हैं और क्षेत्रीय सहयोग को भी मजबूत कर रहे हैं. नेतन्याहू ने जेरूसलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने की उत्सुकता जताई और इस रिश्ते को खास बताया.

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नई तकनीक के आदान-प्रदान और रक्षा सहयोग में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि यह साझेदारी कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ एक बड़े गठबंधन का हिस्सा बन सकती है, जिसमें मध्य पूर्व, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कई देश शामिल हो सकते हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    कितना अमीर था दुनिया का ड्रग लॉर्ड एल मेंचो? नशे का साम्राज्य, खूबसूरत पत्नी और 3 बच्चे, कौन बनेगा हकदार?
    Next Article
    हिंसा और एक्शन के बीच जल उठा मेक्सिको, 'ड्रग लॉर्ड' एल मेंचो की मौत के बाद तांडव! पढ़ें बड़ी बातें

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment