Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    प्लास्टिक बोतल में पैक्ड पानी कितने समय तक रहता है पीने लायक? जान लीजिए इसकी एक्सपायरी डेट

    22 hours ago

    Packaged Drinking Water Expiry Date: आजकल पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. ट्रेन, बस या फ्लाइट का सफर हो, ऑफिस में दिनभर काम करना हो या बाहर घूमने निकलना हो. ज्यादातर लोग प्लास्टिक बोतल में मिलने वाला पानी ही खरीदते हैं. इसे साफ और सेफ मानकर तुरंत इस्तेमाल भी कर लेते हैं. लेकिन यहां एक सवाल अक्सर दिमाग में आता है कि क्या बोतलबंद पानी भी कभी खराब होता है. 

    बहुत से लोगों को लगता है कि पानी की एक्सपायरी जैसी कोई चीज नहीं होती. क्योंकि पानी तो लंबे समय तक वैसा ही रहता है. लेकिन ऐसा नहीं है. पैकेज्ड पानी की भी एक तय एक्सपायरी डेट होती है. चलिए आपको बताते हैं बोतलबंद पानी कितने समय तक सेफ रहता है और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

    प्लास्टिक बोतल से तय होती है एक्सपायरी डेट

    पैक्ड पानी ज्यादातर फूड ग्रेड PET प्लास्टिक की बोतलों में भरा जाता है. यह प्लास्टिक सेफ माना जाता है. लेकिन हमेशा के लिए नहीं. खासकर तब जब बोतल को गर्म जगह या तेज धूप में रखा जाए. ज्यादा तापमान में प्लास्टिक में मौजूद कुछ तत्व पानी में घुल सकते हैं. जिससे उसकी क्वालिटी अफेक्ट हो सकती है. 

    यही वजह है कि कंपनियां बोतलबंद पानी पर एक्सपायरी डेट लिखती हैं. आम तौर पर पैकेज्ड पानी करीब 1 से 2 साल तक सेफ माना जाता है. लेकिन यह तभी हो पाता है जब बोतल को सही से स्टोर किया गया हो. इसलिए पैकिंग पर लिखी तारीख को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

    यह भी पढ़ें: एसी, फ्रिज और कूलर चलाने का ये तरीका जान लेंगे तो कम आएगा बिजली बिल, जान लें काम की बात

    स्टोरेज सही न हो तो जल्दी बिगड़ सकता है पानी

    पानी की क्वालिटी सिर्फ पैकिंग डेट पर ही निर्भर नहीं करती. बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि बोतल को कहां और कैसे रखा गया है. अगर बोतल को धूप में, गर्म कार के अंदर या किसी बहुत गर्म जगह पर रखा जाता है. तो उसका असर सीधे पानी पर पड़ सकता है. गर्मी और लाइट के चलते पानी का स्वाद बदल सकता है.

    और उसमें सूक्ष्म जीवों के पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. कई बार लोग ट्रैवल के दौरान बोतल को लंबे समय तक कार में ही छोड़ देते हैं. जो सही नहीं माना जाता. बेहतर यह है कि बोतलबंद पानी को हमेशा ठंडी, सूखी और छायादार जगह पर रखा जाए जिससे उसकी क्वालिटी बनी रहे.

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में कैसे देख सकते हैं चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी, जानें टिकट, एंट्री और फीस समेत सबकुछ

    बोतल खोलने के बाद ज्यादा देर तक न रखें पानी

    जब तक बोतल सील रहती है तब तक पानी सेफ माना जाता है. लेकिन जैसे ही उसे खोला जाता है. सिचुएशन बदल जाती है. बोतल खोलने के बाद पानी हवा और बाहरी वातावरण के काॅन्टेक्ट में आ जाता है. इससे बैक्टीरिया के बढ़ने की पाॅबिलिटी बढ़ जाती है. 

    खासतौर पर गर्म मौसम में यह प्रोसेस और तेजी से हो सकती है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बोतल खोलने के बाद पानी को ज्यादा देर तक न रखें. बेहतर है कि इसे 24 से 48 घंटे के भीतर ही खत्म कर लिया जाए. अगर तुरंत नहीं पी पा रहे हैं तो बोतल को फ्रिज में रखना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. 

    यह भी पढ़ें: ईरान में जंग के बीच बदला LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, जानें अब कितने दिन में होगा दूसरा बुक

    Click here to Read More
    Previous Article
    इनके तो 36 गुण मिल गए... शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने किया बेहूदा डांस, यूजर्स ले रहे मजे; देखें वीडियो
    Next Article
    US Israel strikes on Iran: "টিকতে পারবেন না..", মোজতবা খামেনেই ইরানের সর্বোচ্চ নেতা নির্বাচিত হতেই হুমকি ট্রাম্পের !

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment