Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

    1 week ago

    ओडिशा पुलिस ने राज्य में 800 विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आवेदन पत्र भेजना होगा, क्योंकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 मार्च 2026 तय की गई है.

    जारी सूचना के अनुसार, कुल 800 पदों पर भर्ती की जाएगी. ये पद अलग-अलग पुलिस रेंज और जिलों में भरे जाएंगे. सबसे अधिक पद भुवनेश्वर- कटक पुलिस आयुक्तालय में हैं, जहां 106 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा सेंट्रल रेंज के कई जिलों में भी पद उपलब्ध हैं, जिनमें कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, नयागढ़ और पुरी शामिल हैं. इस रेंज में कुल 152 पद भरे जाएंगे.

    इसी तरह आपातकालीन विभाग के तहत बालासोर, भद्रक और मयूरभंज जिलों में 90 पद रखे गए हैं. एनसीआर रेंज में ढेंकनाल, देवगढ़ और अंगुल जिलों में 61 पद भरे जाएंगे. पुलिस के उत्तरी रेंज में झारसुगुड़ा, बारगढ़, बोलंगीर, संबलपुर और सुबर्णपुर जिलों में कुल 95 पद हैं. वहीं पश्चिमी रेंज में क्योंझर, राउरकेला और सुंदरगढ़ जिलों में 85 पद रखे गए हैं.

    दक्षिणी रेंज के बेरहामपुर, बौध, गजपति, गंजम और कंधमाल जिलों में 92 पद उपलब्ध हैं. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम रेंज में कालाहांडी, कोरापुट, मल्कानगिरी, नबरंगपुर, रायगढ़ और नुआपाड़ा जिलों में कुल 119 पद भरे जाएंगे.

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इस भर्ती के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. सबसे पहले उम्मीदवार का ओडिशा राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए.

    आवेदन करने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड भी साफ होना चाहिए. उसके खिलाफ किसी तरह का आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए और उसे पहले किसी गंभीर विभागीय कार्रवाई में दोषी नहीं पाया गया हो. यदि उम्मीदवार शादीशुदा है, तो उसकी एक से अधिक पत्नियां नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार पहले ओडिशा पुलिस में एएसआई, एसआर या इंस्पेक्टर जैसे पदों पर काम कर चुका हो.

    कब और कैसे होगी परीक्षा?

    इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. यह प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे भुवनेश्वर पुलिस कार्यालय में शुरू होगी. इस दौरान उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच, लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि सभी उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

    ऐसे होगा अंतिम चयन

    जो उम्मीदवार चिकित्सा जांच और शारीरिक परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें चयन बोर्ड के सामने बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा पुलिस की तय वर्दी और पहचान चिन्ह पहनने होंगे. आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे.

    यह भी पढ़ें: ट्रक चालक की बेटी ने पास की UPSC परीक्षा, तीन बार हुई फेल लेकिन फिर रच दिया इतिहास 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रेलटेल में मैनेजर बनने का मौका, योग्य अभ्यर्थियों को 1.80 लाख तक मिलेगा वेतन
    Next Article
    बंद होने वाली है NEET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो, फटाफट करें अप्लाई

    Related नौकरी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment