Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर

    6 days ago

    पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से की है। आकिब ने शनिवार को लाहौर में कहा- 'बुमराह का गेंदबाजी एक्शन अलग है, जिसकी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ लय में नहीं आ पाते।' जावेद के इस बयान पर भारतीय फैंस भड़क गए हैं और आकिब जावेद को क्रिकेट का जॉनी लीवर बताया। यूजर्स ने कहा कि दोनों के एक्सपीरियंस और अचीवमेंट में बड़ा अंतर है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए भी खास रही, क्योंकि इसमें पूरी चयन समिति मौजूद थी। जबकि किसी नई टीम का ऐलान नहीं होना था। इस बैठक का मकसद टीम और चयन समिति पर हो रही आलोचना का जवाब देना था। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने चयन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन पर पूरा भरोसा जताया। बुमराह ने वर्ल्डकप जिताया, तारिक बेअसर रहे भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने खिताब जीता था। टीम की जीत में बुमराह की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई, खासकर सेमीफाइनल और फाइनल में उनके प्रदर्शन निर्णायक रहे। दूसरी ओर पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का टूर्नामेंट ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण में ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। उनका नाम टॉप-5 विकेट टेकर्स में तक नहीं था। टी-20 इंटनरेशनल करियर देखिए… जावेद ने कहा- बलि का बकरा ढूंढना बंद करें टी-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होने पर आकिब जावेद ने कहा- फैंस और मीडिया को बली का बकर ढूंढना बंद कर देना चाहिए। जावेद ने टीम और सिलेक्शन कमेटी का बचाव करते हुए कहा- टीम टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी और नेट रन रेट के कारण बाहर हो गई। इसलिए यह कहना कि पाकिस्तान क्रिकेट पूरी तरह बर्बाद हो गया है, सही नहीं है। आकिब ने कहा कि पाकिस्तान में हर हार के बाद किसी को सजा देने की मांग शुरू हो जाती है। उनके मुताबिक दुनिया के किसी भी अन्य क्रिकेट देश में कोच और चयनकर्ताओं को इतनी जल्दी नहीं बदला जाता। उन्होंने कहा कि फैंस और मीडिया को ‘स्केपगोट’ बनाने की प्रवृत्ति से आगे बढ़ना होगा। भारत से हार पर कहा- रिकॉर्ड पहले से खराब भारत के खिलाफ हार के सवाल पर आकिब जावेद ने कहा कि बड़े टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड पहले से ही कमजोर रहा है और कई पीढ़ियों के खिलाड़ी व कप्तान इसके बावजूद भारत को नहीं हरा सके हैं। वर्ल्ड कप के बाद कमेटी बदली, अलीम दार का इस्तीफा टी20 वर्ल्ड कप के बाद चयन समिति में भी बदलाव हुए हैं। अलीम दार ने पैनल से इस्तीफा दे दिया, जबकि अजहर अली पहले ही अलग हो चुके थे। मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद को चयन समिति में शामिल किया गया है। अब चयन समिति की अगली चुनौती पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनना होगी। फिलहाल पाकिस्तान की युवा टीम बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है, जो अभी 1-1 से बराबरी पर है। -------------------------------------------------- मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान महिला फुटबॉल टीम की 3 और सदस्य लौटेंगी:ऑस्ट्रेलिया में रिफ्यूजी बनकर रहने का फैसला बदला; अब सिर्फ 4 खिलाड़ी सिडनी में रूकीं
    Next Article
    इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज हारे:मेदवेदेव ने 6-3, 7-6 से हराया, विमेंस सिंगल्स के फाइनल में आर्यना सबालेंका पहुंची; रायबाकिना से होगा मुकाबला

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment