Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से दूसरा टी-20 हराया:सलमान आगा और उस्मान खान की फिफ्टी, अबरार-शादाब को 3-3 विकेट; सीरीज जीती

    3 days ago

    पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से दूसरा टी-20 हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। लाहौर में शनिवार को पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। सलमान आगा और उस्मान खान ने फिफ्टी लगाई। ऑस्ट्रेलिया 108 रन ही बना सका। बाबर 2 रन बनाकर आउट गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। साहिबजादा फरहान 5 ही रन बनाकर आउट हो गए। सईम अयूब ने फिर कप्तान सलमान आगा के साथ टीम को 70 के पार पहुंचाया। अयूब 23 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बाबर आजम 2 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आगा ने फिर उस्मान खान के साथ टीम को 100 के पार पहुंचाया। सलमान 76 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में शादान खान ने 20 गेंद पर 28 रन बनाए और टीम को 198 तक पहुंचा दिया। उस्मान ने 53 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से जैवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नेमन, कूपर कोनोली, शॉन एबट और एडम जैम्पा ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत बड़े टारगेट के सामने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रैविस हेड 4 और कप्तान मिचेल मार्श 18 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन एक एंड पर टिक गए, लेकिन उनके सामने जोश इंग्लिस 5, मैट रेनशॉ 2 और कूपर कोनोली 1 ही रन बना सके। ग्रीन भी 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखिर में मैथ्यू शॉर्ट ने फाइट दिखाई, लेकिन वे भी 27 रन ही बना सके। टीम 15.4 ओवर में 108 पर सिमट गई। पाकिस्तान से अबरार अहमद और शादाब खान ने 3-3 विकेट लिए। उस्मान तारिक को 2 विकेट मिले। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज पाकिस्तान के नाम पाकिस्तान ने दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम ने पहला मुकाबला 22 रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को लाहौर में ही खेला जाएगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत ने 46 रन से जीता पांचवां टी-20:ईशान का शतक, अर्शदीप ने 5 विकेट लिए; न्यूजीलैंड को 4-1 से सीरीज हराई
    Next Article
    कजाकिस्तान की रायबकिना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन:सबालेंका को हराया; टूर्नामेंट जीतने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी, 3 साल पहले फाइनल हारी थीं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment