Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने फैसले से दुनिया को किया हैरान, पूरा मामला जान चौंक जाएंगे आप

    3 days ago

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को पाक टीम की वर्ल्ड कप जर्सी का लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया. बताते चलें कि यह जर्सी लॉन्च इवेंट पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले होना था.

    बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार के विदेश कार्यालय से मंजूरी ना मिलने के कारण जर्सी लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया गया. उम्मीद की जा रही है कि आगामी सोमवार को पाकिस्तान सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अपना अंतिम फैसला सुना सकती है. अभी तक PCB ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया है. पाकिस्तान का स्क्वाड पहले ही घोषित हो चुका है, वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होना है, लेकिन इस टीम के वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है.

    दूसरी ओर न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 2 फरवरी के दिन अपनी टीम को कोलंबो भेजने की व्यवस्था पूर्ण कर चुका है. इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं पर बांग्लादेश को अपना पूरा समर्थन दिया, लेकिन ICC के भीतर अपनी स्थिति को नुकसान पहुंचाए बिना वो आगे कुछ नहीं कर सकता था. वहीं पाकिस्तान अब शायद ही 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा.

    इससे पहले आईसीसी, पीसीबी और बीसीसीआई के बीच सहमति बन चुकी थी कि ICC इवेंट्स में 2027 तक भारत बनाम पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसी कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

    यह भी पढ़ें:

    IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने की टीम इंडिया से बात, वीडियो कॉल पर दिया गुरुमंत्र

    'अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का समय आ गया', पूर्व दिग्गज की BCCI से बड़ी मांग

    Click here to Read More
    Previous Article
    कनाडा के खुद के घर में लगी 'खालिस्तान' की आग, अल्बार्टा में उठी आजादी की मांग, ट्रंप के कदम पर दुनिया की नजर
    Next Article
    IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने की टीम इंडिया से बात, वीडियो कॉल पर दिया गुरुमंत्र

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment