Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पाकिस्तान की सोशल मीडिया हसीना का लीक हुआ प्राइवेट वीडियो? मरियम नवाज से लगाई मदद की गुहार

    1 week ago

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित प्राइवेट वीडियो को लेकर अलीना आमिर ने खुलकर अपनी बात रखी है. इस वीडियो के इंटरनेट पर फैलते ही तरह-तरह की बातें होने लगीं और बिना सच्चाई जाने लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे. अलीना आमिर, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं, ने इस पूरे मामले को सिरे से गलत और झूठा बताया है. 

    अलीना का कहना है कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया एक डीपफेक वीडियो है. उन्होंने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ किसी लड़की को बदनाम करने के लिए इस हद तक गिर सकते हैं. बिना जांच-पड़ताल के ऐसे वीडियो को वायरल करना समाज की घटिया सोच को दिखाता है. 

    अलीना आमिर ने तोड़ी चुप्पी

    अलीना आमिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से इस पूरे मामले को देख रही थीं और जानबूझकर खामोश थीं. लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर सैकड़ों पोस्ट देखे, जिनमें अलीना आमिर का लीक वीडियो लिखा जा रहा था, तब उन्हें लगा कि सच्चाई सामने लाना जरूरी है.

    अलीना ने साफ कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग वीडियो शेयर करते समय यह भी नहीं सोचते कि वह असली है या नकली सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए किसी की इज्जत से खेलना बहुत गलत है. 

    यह महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न है

    अलीना आमिर ने कहा कि आज के समय में AI तकनीक का गलत यूज करके महिलाओं को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने इसे महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न बताया और कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

    उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब साइबर क्राइम डिपार्टमेंट महिलाओं से जुड़े मामलों में पहले से ही सख्त रवैया अपनाता है और वह उम्मीद करती हैं कि इस केस में भी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

    मरियम नवाज से मदद की अपील

    इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए अलीना आमिर ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से भी इस पर ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने मांग की है कि जो लोग AI की मदद से फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और लड़की इस तरह का शिकार न बने.

    कौन हैं अलीना आमिर

    अलीना आमिर पाकिस्तान की जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वह लाहौर शहर में रहती हैं और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वह नियमित रूप से वीडियो और रील्स शेयर करती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. हाल ही में उनके नाम से जुड़ा एक 5 मिनट 24 सेकंड का कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसे उन्होंने पूरी तरह फर्जी और AI से बनाया गया बताया है.

    सोशल मीडिया पर उठे सवाल

    इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. क्या बिना सच्चाई जाने किसी की निजी जिंदगी पर उंगली उठाना सही है. अलीना आमिर का यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी और समझदारी कितनी जरूरी है. 

    यह भी पढ़ें : Video: पेरिस की सड़कों पर मिल रहे गोलगप्पे, खाने दौड़ी भारतीय लड़किया, रेट सुन घूम गया माथा- वीडियो वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    "26 कहा था महीना नहीं बताया था" दुनिया खत्म होने की बात कहने वाले चाचा ने फिर मचाया धमाल, वीडियो वायरल
    Next Article
    Video: बॉर्डर 2 के गाने पर विदेशी महिला का देसी डांस, तिरंगे की साड़ी पहन जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment