Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    PAK vs NED Highlights: नीदरलैंड ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, अशरफ की तूफानी पारी से हारा हुआ मैच जीता पाकिस्तान

    3 days ago

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान बड़े उलटफेर का शिकार होते-होते बच गई. हालांकि नीदरलैंड ने सलमान अली आगा एंड टीम के पसीने जरूर छुड़ा दिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी. वो तो 19वें ओवर में फहीम अशरफ का कैच छूट गया, नहीं तो पाकिस्तान की हार तय थी.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तेज तर्रार शुरुआत की, सईम अयूब ने 13 गेंदों में 24 और साहिबजादा फरहान में 31 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. हालांकि सलमान अली आगा और बाबर आजम के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया. सलमान ने 8 गेंदों में 12 तो बाबर ने 18 गेंदें खेलकर 15 रन बनाए. बाबर के रूप में पाकिस्तान का पांचवां विकेट 100 के स्कोर पर गिरा, जबकि 98 पर पाकिस्तान के 2 विकेट थे.

    उलटफेर का शिकार होने से बची पाकिस्तान टीम

    लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट गिरने से तो पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडराने लगा था. 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद नवाज (6) और अगले ओवर की पहली गेंद पर शादाब खान (8) आउट हो गए थे. इसके बाद 18वें ओवर में पॉल वैन ने सिर्फ 4 रन दिए, जिसके बाद पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ गया. 

    लेकिन 19वें ओवर में बहुत कुछ घटा. लोगन वैन के इस ओवर की पहली गेंद पर फहीम अशरफ ने शानदार छक्का मारा, लेकिन अगली गेंद पर उनका आसान सा कैच छूट गया. इसके बाद फहीम ने इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका और लगाया. इस ओवर में कुल 24 रन आए. अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर फहीम ने विजयी चौका लगाया. फहीम ने 11 गेंदों में 29 रनों की छोटी लेकिन मैच में सबसे महत्वपूर्ण पारी खेली. फहीम ने 3 छक्के और 2 चौके जड़े.

    नीदरलैंड ने बनाए 147 रन (हाइलाइट्स)

    पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी. ओपनर माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 160 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए, उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए. अन्य ओपनर मैक्स ओ'डॉउड (5) आज फ्लॉप रहे. इसके बाद बास डी लीडे और कौली एकरमैन ने अच्छी पारियां खेली. लीडे ने 25 गेंदों में 30 और एकरमैन ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए. एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन नीदरलैंड टीम का स्कोर तेज गति से बढ़ रहा था. कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 37 रनों की कमाल पारी खेली.

    हालांकि अंतिम ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और लगातार विकेट लेकर नीदरलैंड को 147 रनों पर रोक दिया. एक समय लग रहा था कि नीदरलैंड 170 तक आराम से पहुंच जाएगी. सलमान मिर्जा ने पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक 3 विकेट लिए. मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट लिए. शाहीन शाह अफरीदी से पूरे 4 ओवर नहीं डलवाए गए, उन्होंने 3 ओवरों में 28 रन देकर 1 विकेट लिया.

    पाकिस्तान की प्लेइंग 11

    सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर) शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

    नीदरलैंड की प्लेइंग 11

    माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

    पाकिस्तान और नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में शामिल हैं. टी20 में दोनों के बीच इससे पहले 2 बार भिड़ंत हुई है, दोनों बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है. सलमान अली आगा चाहेंगे कि आज से 3-0 किया जाए, जबकि नीदरलैंड टीम बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मौसम की वजह से आज टॉस महत्वपूर्ण है, जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं.

    पाकिस्तान स्क्वॉड

    फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

    नीदरलैंड स्क्वॉड

    माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन.

    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, बड़ी वजह आई सामने; ओपनिंग जोड़ी पर भी लगी मुहर
    Next Article
    PAK vs NED Weather: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच पर बारिश का साया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment