Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पंजाब पुलिस के रिटायर्ड IG का निधन:जालंधर में हार्ट अटैक आया, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी टीम के सदस्य रह चुके

    5 days ago

    1980 मास्को ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आईजी दविंदर सिंह गरचा का शनिवार को निधन हो गया। उन्हें जालंधर स्थित घर में सुबह हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें स्टेंट डाले गए थे और उनकी तबीयत स्थिर थी। 1980 में हुए ओलिंपिक में उन्होंने 6 मुकाबलों में आठ गोल कर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इंटरनेशनल स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वह फेमस मोहित सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष रहे। उनके निधन पर सुरजीत हॉकी कमेटी सहित कई खेल संस्थाओं और ओलिंपियनों ने दुख जताया है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की तिथि और समय की घोषणा नहीं हुई है। परिवार की ओर से बताया गया है कि इसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। गरचा ने 30 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले गरचा का जन्म 7 दिसंबर 1952 को हुआ। वह 3 इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। अपने करियर में 30 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 19 गोल किए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जेपी डुमिनी ने SA20 की तारीफ की:बोले- लीग में कड़ी टक्कर और वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी, लेकिन IPL अभी बेहतर
    Next Article
    IPAC LIVE: কী ঘটেছিল ঘরের ভিতর? ভিতরে ছিলেন কারা? IPAC কর্ণধারের বাড়ি থেকে ফুটেজ-DVR সংগ্রহ পুলিশের

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment