Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'पीएम नरेंद्र मोदी जी को सैल्यूट..' रुपाली गांगुली ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच भारत में रहने पर जताई खुशी

    2 weeks ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जो युद्ध चल रहा है अब उसका असर दुनिया के कई और देशों में भी देखने को मिल रहा है. इस युद्ध की वजह से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. ऐसे में कई भारतीय लोग और सेलेब्स भी वहां फंसे हुए हैं.

    हालांकि, इंडिया पर अभी इस युद्ध का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है. ऐसे में टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारती सेना के प्रति आभार व्यक्त किया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि इन्हीं लोगों की वजह से भारतीय नागरिक अपने घर में शांति से सो पा रहे हैं.

    भारत जैसा कोई नहीं

    उन्होंने बताया कि भारत में रहना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है. रुपाली ने अपने पोस्ट में लिखा,'भारत जैसा कोई नहीं है और भारत की तुलना किसी से नहीं की जा सकती.' उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ऐसे मुश्किल वक्त में वो सच में भारत में होने के लिए खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हैं.'

    रुपाली ने अपने पोस्ट में लिखा,'हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी को सैल्यूट और हार्दिक धन्यवाद, साथ ही हमारी भारती सेना और रक्षा बलों के प्रति गहरी कृतज्ञता, जो हमें हर रात सुकून से सोने का अवसर देते हैं.' इसी के साथ रुपाली ने कामना की कि भारत नकारात्मकता और किसी भी बुरे प्रभाव से सुरक्षित बना रहे.

    वहीं खाड़ी देशों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, जिसका असर निश्चित रूप से ग्लोबल ट्रेड पर भी पड़ने वाला है. बता दें दुबई के फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से कई इंडियन सेलेब्स वहां और उसके आसपास फंसे हुए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अभी अबू धाबी में हैं और सुरक्षित हैं. सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई थीं और उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी. इसके अलावा कई भारतीय लोग भी दुबई में ट्रैवल डिस्टर्बेंस की वजह से फंसे हुए हैं.

    ये भी पढ़ें:-'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, बोलीं- 'दुबई में अभी सब नॉर्मल है'

    Click here to Read More
    Previous Article
    'पकौड़े की जगह हाथ फ्राई कर दिया', Laughter Chefs Season 3 के सेट पर अली गोनी को लगी चोट
    Next Article
    'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, बोलीं- 'दुबई में अभी सब नॉर्मल है'

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment