Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ऑस्कर अवॉर्ड्स- माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर:जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस; लियोनार्डो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को बेस्ट फिल्म समेत 6 पुरस्कार

    1 week ago

    98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुई। लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट फिल्म रही। फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए। फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी.जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में लियोनार्डो को भी नॉमिनेशन मिला था। हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। जेसी ने इस फिल्म में मशहूर राइटर विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया। वे 11 साल के बेटे हेमनेट की मौत की ट्रैजडी से उबरने की कोशिश करती हैं। इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वे इकलौती भारतीय हैं। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। सिनर्स को मिले थे 16 नॉमिनेशन, 4 अवॉर्ड जीते अमेरिकन फिल्म सिनर्स ने इस साल 16 नॉमिनेशन हासिल करते हुए रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक ये रिकॉर्ड 11-11 नॉमिनेशनल हासिल कर चुकीं बेन हर (1995), टाइटैनिक (1997) और लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिटर्न ऑफ द किंग (2003) के पास था। अगर ये फिल्म 11 अवॉर्ड जीतती तो ये सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म बनती। इस साल सिनर्स (16 नॉमिनेशन) के अलावा वन बैटल आफ्टर अनदर, मार्टी सुप्रीम, फ्रेंकेस्टाइन भी सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल रहीं। इन सबके मुकाबले वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीते हैं। वहीं फ्रेंकेस्टाइन ने 4 और सेंटिमेंटल वैल्यू ने महज 1 अवॉर्ड जीता। टिमोथी चालमेट की फिल्म मार्टी सुप्रीम 9 नॉमिनेशन के बावजूद ऑस्कर जीतने से चूक गई। ऑस्कर रेड कार्पेट और सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें देखें- एक नजर देखिए ऑस्कर 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट- ऑस्कर से जुड़ी मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    संकल्प में काम करना अभिनय की बड़ी पाठशाला:क्रांति बोले- प्रकाश झा के निर्देशन में सीखने का मौका, नाना पाटेकर संग स्क्रीन शेयर करना बड़ा सौभाग्य
    Next Article
    यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी:देहरादून ले जाते समय सांस लेने में हुई तकलीफ, मैनेजर बोले- वे अभी जिंदगी के लिए लड़ रहे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment