Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘ओ रोमियो’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में फैंस के बीच फंसे शाहिद कपूर, छोड़ना पड़ा स्टेज, वीडियो वायरल

    4 days ago

    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में फिल्म के नए गाने पान की दुकान के लॉन्च के दौरान एक इवेंट में माहौल अचानक बेकाबू हो गया. मंच पर मौजूद शाहिद कपूर को फैंस ने घेर लिया, जिससे हालात बिगड़ते चले गए. स्थिति संभलने से पहले ही शाहिद को मंच छोड़कर बाहर जाना पड़ा, बाद में सिक्योरिटी ने भीड़ को काबू में लिया.

    इवेंट में फैंस के बीच फसे शाहिद कपूर
    दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुंबई में हुए  'पान की दुकान' सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां मीडिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में फैंस भी मौजूद थे. दर्शकों से बातचीत के दौरान शाहिद ने कुछ फैंस को नए गाने पर डांस करने के लिए मंच पर बुलाया. हालांकि, यह पल तब अफरा-तफरी में बदल गया जब कई ओर लोग भी अचानक मंच पर चढ़ आए और एक्टर को चारों ओर से घेर लिया.


    हंगामे के बाद शाहिद कपूर कुछ देर के लिए मंच से नीचे उतर गए, जबकि सिक्योरिटी ने हालात संभालने की कोशिश की. इस पूरे इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालात संभलने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ. शाहिद कपूर मंच पर लौटे और दर्शकों की खुशी के बीच डांस भी किया. इवेंट के लास्ट में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'थैंक यू गाइज.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    कब रिलीज होगी फिल्म
    फिलहाल शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म ओ रोमियो की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

    विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो को साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बेस्ड है. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    इवेंट में व्हाइट ड्रेस में बला की हसीन लगीं तमन्ना भाटिया, 10 तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस की खूबसूरती
    Next Article
    शादीशुदा हैं 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे? खुद बताया कौन है दुल्हन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment