Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट

    2 weeks ago

    अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और 12वीं के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. NTA ने NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 है और रात 9 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.

    NEET UG 2026 परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुन सकते हैं. परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू  भाषा में होगी.देश के अलग-अलग राज्यों के छात्रों को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें समझने में आसानी होती है.

    कब होगी परीक्षा?

    NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा. यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में होगी और इसकी कुल अवधि 3 घंटे की होगी.परीक्षा में तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी. जो छात्र मेडिकल लाइन में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

    यह भी पढ़ें: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख

    किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

    NEET UG के जरिए देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र MBBS,BDS,BAMS,BSMS,BUMS,BHMS यानि अगर आपका सपना डॉक्टर, डेंटिस्ट या आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने का है, तो NEET परीक्षा पास करना जरूरी है. बिना NEET के इन कोर्स में एडमिशन नहीं मिलता.

    कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

    NEET UG 2026 के लिए अलग-अलग वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क अलग रखा गया है,सामान्य वर्ग के लिए 1,700 रुपये ,EWS और OBC (Non-Creamy Layer) के लिए 1,600 रुपये,SC, ST, PwBD और थर्ड जेंडर के लिए 1,000 रुपये भारत के बाहर से आवेदन करने वाले छात्रों के लिए 9,500 रुपये फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. आवेदन करते समय फीस जमा करना अनिवार्य है, तभी फॉर्म पूरा माना जाएगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

    ऐसे करें आवेदन

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
    • होमपेज पर “Registration” लिंक पर क्लिक करें.
    •  “Agree” बटन पर क्लिक करें.
    • अपनी जरूरी जानकारी भरें और पासवर्ड बनाएं.
    • मोबाइल पर आए OTP से डिटेल्स वेरीफाई करें.
    • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
    • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
    • फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सेव या प्रिंट कर लें.

    यह भी पढ़ें: UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक

    Click here to Read More
    Previous Article
    एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 10वीं के बाद कौन का करियर चुनें?
    Next Article
    इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment