Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान बाहर:इंग्लैंड ने ग्रुप-2 के टॉप पर फिनिश किया, आज चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिलेगा

    2 weeks ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 5 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। लेकिन, टीम इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने 3 अंक के साथ टॉप-4 में जगह बनाई। जबकि, पाकिस्तान ने सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। अपने तीनों सुपर-8 मैच जीतने वाला इंग्लैंड इस ग्रुप के टॉप पर रहा है। रविवार को शाम 7 बजे से भारत-वेस्टइंडीज में आखिरी सुपर-8 मैच खेला जाना है। इससे चौथी टीम तय होगी। वर्ल्ड कप का समीकरण ग्रुप-1: SA टॉप-4 में, आज चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिलेगा साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 चरण में लगातार दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे लगातार दो हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका है। आज साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिन का पहला मैच होगा। अगर साउथ अफ्रीका जीतता है तो वह ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर रहेगा। वहीं जिम्बाब्वे जीतता है तो साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर खिसक सकता है। साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास सुपर-8 में एक-एक जीत और एक-एक हार है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच 1 मार्च को शाम 7 बजे कोलकाता में होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: इंग्लैंड पहले, न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इंग्लैंड ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने सुपर-8 में एक मैच जीता, एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.390 रहा। पाकिस्तान के भी तीन मैचों के बाद 3 अंक थे। टीम ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन उसका नेट रनरेट -0.123 रहा। इसी कारण बेहतर रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना ग्रुप-1 की शीर्ष टीम साउथ अफ्रीका से 4 मार्च को कोलकाता में होगा। ----------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब का इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी फूट-फूट कर रोया:कहा- जान से मारने की धमकियां मिल रहीं; पंचायत मेरा घर गिराना चाहती है
    Next Article
    विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टीम इंडिया घोषित:गोलकीपर सविता पूनिया ने नाम वापस लिया, मिडफील्डर सलीमा टेटे कप्तानी करेंगे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment