Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, UAE 10 विकेट से हारी:174 का टारगेट 15.2 ओवर में चेज; एलन-सइफर्ट में रिकॉर्ड साझेदारी

    6 days ago

    न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हासिल की है। कीवियों ने मंगवार के दूसरे मैच में UAE को 10 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर न्यूजीलैंड ने 174 रन का टारगेट 15.2 ओवर में बिना नुकसान के चेज कर लिया। ओपनर टिम सइफर्ट (89* रन) और फिन एलन (84* रन) ने फिफ्टी लगाई। दोनों ने 175 रन ओपनिंग साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी है। UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 66 रन बनाए। अलीशान शराफू ने 55 रनों का योगदान दिया। NZ के मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड UAE की ओर से दो फिफ्टी ग्रुप-डी के टॉप पर आया न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी जीत से ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम के पास 4 अंक हैं। टीम को कनाडा और साउथ अफ्रीका के साथ भी खेलना है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 UAE: अर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान। न्यूजीलैंड: टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्ड कप में रोहतक के मयंक का दम:UAE टीम की तरफ से खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में बनाए 21 रन
    Next Article
    T20 वर्ल्डकप नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल:पेट की समस्या से जूझ रहे, बुमराह की वापसी तय; श्रीलंका के हसरंगा बाहर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment