Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नोवाक जोकोविच 11वीं बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में:वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज से होगा मुकाबला; सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया

    3 days ago

    सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज से एक फरवरी को दोपहर 2 बजे से होगा। 38 साल के जोकोविच ने मेंस सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। वे ओपन एरा में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। जोकोविच ने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। वे 2023 के बाद खिताबी दौर में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 10 फाइनल खेले और सभी जीते हैं। जोकोविच अपने करियर के 25वें ग्रैंड स्लैम और 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल से एक जीत दूर हैं। फिलहाल वे मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं। अल्काराज पहली बार फाइनल में पहुंचे वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। चोट से जूझ रहे अल्काराज ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों तक चले मुकाबले में मात दी। मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया यह मैच 5 घंटे 27 मिनट तक चला, जिसमें अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से हराया। अल्काराज बोले- मुझे खुद पर बेहद गर्व है जीत के बाद अल्काराज ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं कि हालात चाहे जैसे भी हों, खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। तीसरे सेट में मैं संघर्ष कर रहा था। शारीरिक रूप से यह मेरे करियर के सबसे कठिन मुकाबलों में से एक था। उन्होंने कहा- ‘मैं पहले भी ऐसे मैच खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता था कि मुझे क्या करना है। मुझे इसमें दिल-जान लगा देनी थी। मैंने ऐसा ही किया और आखिरी गेंद तक लड़ता रहा। पांचवें सेट में जिस तरह से मैंने वापसी की, उस पर मुझे खुद पर बेहद गर्व है।’ अल्काराज के पास करियर ग्रैंड स्लैंम पूरा करने का मौका अल्काराज के ट्रॉफी कैबिनेट में अब तक का एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन ही बचा है। अगर वह इस साल मेलबर्न में जीत हासिल करते हैं, तो वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के मेंस प्लेयर बन जाएंगे। करियर ग्रैंड स्लैम का मतलब है कि किसी खिलाड़ी ने अपने पूरे करियर के दौरान चारों ग्रैंड स्लैंम कम से कम एक बार जीती हों। इन्हें एक ही कैलेंडर ईयर में जीतना जरुरी नहीं है। विमेंस फाइनल में सबालेंका vs रायबकिना विमेंस सिंगल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का सामना एलिना रायबकिना से होगा। यह मैच रॉड लेवर एरिना में 31 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। टॉप सीड सबालेंका ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन की विमेंस सिंगल कैटेगरी के सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… WPL में आज MI vs GG:मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 100% मुकाबले जीते WPL 2026 का 19वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, हालांकि उसका नेट रन रेट -0.271 है। मुंबई इंडियंस 7 मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की हैं और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जहां मुंबई का नेट रन रेट +0.146 है। पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सैम करन टी-20i में हैट्रिक लेने वाले दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर:इंग्लैंड ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
    Next Article
    पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन:एथलीट से सांसद बनने तक के सफर में साथ रहे, उषा के पिलर ऑफ सपोर्ट कहे जाते थे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment