Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नोरा फतेही के 'सरके चुनर' विवाद पर KD The Devil के डायरेक्टर की बीवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब चोली के पीछे आया तो ये ठीक...'

    2 days ago

    अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' के नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माये गये गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर काफी बवाल हो रहा है. इस गाने के अश्लील बोल और कोरियोग्राफी को लेकर खूब आलोचना हो रही है. इस अपकमिंग फिल्म को प्रेम ने निर्देशित किया है और लिखा भी है. वहीं गाने पर मचे हो-हल्ला के बीच डायरेक्टर की पत्नी और एक्स अभिनेत्री रक्षिता ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वह यह समझना चाहती हैं कि सिर्फ इसी गाने पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?

    'सरके चुनर'  गाने पर हुए विवाद पर क्या बोलीं रक्षिता?
    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर, रक्षिता ने इस मामले को लेकर कई नोट पोस्ट किए हैं. उन्होंने शुरुआत करते हुए कहा, “हां, हां, मैंने यह सब देख लिया है. मुझे पता है कि आप लोग मुझे रैंडम लोगों की पोस्ट में टैग कर रहे हैं. सच तो यह है कि मुझे पता है कि क्या लिखा है.  मुझे पता है कि क्या हो रहा है. मैं इसके फेवर में हूं या इसके खिलाफ, मेरा इस पर क्या रुख है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जब ‘पीलिंग्स’, ‘ड्रीमम वेकप्मम’, ‘चोली के पीछे’ जैसे गाने या ऐसे ही सैकड़ों गाने आए थे, तब तो सब ठीक लग रहा था.

    जब पूरी की पूरी फिल्म आई, जिसमें एक्टर्स पूरी फिल्म में सिर्फ़ सेक्शुअल इंटरकोर्स (यौन संबंध) के बारे में ही बात करते दिखे, तब भी सब ठीक लग रहा था. लेकिन सिर्फ़ एक गाना इतनी बड़ी खबर बन जाता है. मैं अभी भी इसे सही नहीं ठहरा रही हूं, बस पूछ रही हूं ताकि मैं इस बात को समझ सकूं.”

    एक गाने की वजह से राइटर के पूरे काम पर सवाल उठाना गलत
    उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक गाने की वजह से, राइटर के पूरे काम पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और उसे कम करके नहीं आंका जा सकता. उन्होंने लिखा, “सिर्फ़ एक गाने का मतलब यह नहीं है कि वह एक बहुत बुरा राइटर है या वह सब कुछ सिर्फ़ दिखावे के लिए करता है? यह गलत हैय सिर्फ इसलिए कि कुछ फिल्में दूसरों जितनी सफल नहीं होतीं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह एक बुरा फ़िल्ममेकर है... यह भी गलत है. क्या आपके पास उस पर सवाल उठाने का अधिकार है? हां, आपके पास उससे यह पूछने का अधिकार है कि ऐसा क्यों है, हां, बिल्कुल है. क्या आपके पास उसे गाली देने का अधिकार है? नहीं, बिल्कुल नहीं. जब आप उसे गाली देते हैं या जैसा कि किसी अनजान महिला ने बहुत ही भद्दे तरीके से थूकते हुए कहा था कि यह उसका निजी मामला है?”


    ‘खून-खराबे वाली फ़िल्में और फिल्मों में सेक्शुअल कंटेंट देख रहे हैं’
    रक्षिता ने आगे कहा कि लोगों को इस बात की कुछ ‘बेसिक जानकारी’ होनी चाहिए कि दूसरों के बारे में कैसे बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “रोज़ गाने बनते हैं, बुरे, अच्छे, भड़काऊ, स्पेशल नंबर. आजकल लोग ज़्यादातर खून-खराबे वाली फिल्में और फिल्मों में सेक्शुअल कंटेंट देख रहे हैं. सब कुछ काफ़ी खुले तौर पर. प्रेम भी उतना ही कन्नडिगा है जितने आप सब हैं. आप सबका उस पर हक है, उससे सवाल पूछने का, उसे यह बताने का कि क्या सही है और क्या नहीं.

    लेकिन उसके पिछले काम के बारे में कुछ भी कहना, या यह कहना कि वह कितना ‘गिमिक वाला’ है, तो मैं आपको आज एक बात बताती हूं किसी फ़िल्म को OTT या किसी चैनल को बेचना, आज के समय में एक कन्नड़ डायरेक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है... उसके लिए किसी ऊंचाई तक पहुंचना, या दूसरे सिनेमा बाज़ारों के आस-पास भी पहुंचना बेहद मुश्किल होता है. यहां तक कि हमारे अपने लोगों को भी थिएटर तक लाना एक बहुत मुश्किल काम है. यह सिर्फ़ हमारी कहानी नहीं है, यह सैंडलवुड की हर फ़िल्म की कहानी है.”


    उन्होंने आगे बताया कि किसी के काम के लिए उसे बुरा-भला कहना 'सोशल मीडिया की दूसरी सच्चाई' दिखाता है, और ऐसा नहीं होना चाहिए. फिर उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सब ठीक हो जाएगा और फैंस से थोड़ा समय मांगा. आखिर में उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने भी चिंता की, उन सभी का शुक्रिया. मैं सचमुच शुक्रगुज़ार हूं. मैं यहीं हूं और प्रेम भी. केडी  हमारा बच्चा है और आखिर में हम वही करेंगे जो सही होगा, और सिर्फ़ सही ही करेंगे. हम पर भरोसा रखिए और ज़्यादा मुस्कुराइए, प्यार कीजिए, बस प्यार ही प्यार,"

    'सरके चुनर' गाने पर क्या है विवाद?
    'सरके चुनर' गाने की शुरुआती लाइन्स में डबल मिनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इस गाने को फिल्म के ऑफिशियल म्यूज़िक पार्टनर, आनंद ऑडियो ने हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में अपलोड किया था. गाने का हिंदी वर्जन अब यूट्यूब पर अवेलेबल नहीं है. इस गाने के अश्लील बोलों पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA), कंगना रनौत और अरमान मलिक नेकड़ी आलोचना की है. इस गाने के संबंध में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में पहले ही एक अलग आपराधिक शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Dhurandhar 2 के प्रीमियर शो में हुई दिक्कत, इस वजह से स्क्रीनिंग में हो सकती है देरी
    Next Article
    Dhurandhar The Revenge Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो आज, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment