Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नीलम शाहरुख-गौरी के नजदीक आने की वजह बनीं:एक्ट्रेस को खुद SRK ने बताया था कि कैसे उन्होंने दोनों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई

    4 days ago

    एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में कहा कि शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी में उनका भी बड़ा हाथ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्मों की वजह से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। दरअसल, हाल ही में नीलम टीवी शो इंडियन आइडल में पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ महीने पहले शाहरुख खान ने उनसे कहा था, “नीलम, तुम्हें पता है, गौरी और मेरी शादी की एक वजह तुम भी हो।” नीलम ने आगे बताया कि शाहरुख ने इसके पीछे की पूरी कहानी भी उन्हें समझाई। उन्होंने कहा कि जब नीलम फिल्मों में काम कर रही थीं, तब शाहरुख और गौरी उनके बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। इसी वजह से दोनों साथ में नीलम की फिल्में देखने जाया करते थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन फिल्मों के दौरान शाहरुख और गौरी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ती चली गई। शो में नीलम ने कहा कि तो शाहरुख और गौरी के साथ होने की एक वजह मैं भी हूं। बता दें कि नीलम 80s–90s की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उनकी जोड़ी ज्यादातर गोविंदा के साथ पसंद की गई। नीलम और गोविंदा ने साथ में लगभग 14 फिल्मों में काम किया, जिनमें लव 86 (1986), इल्जाम (1986), खुदगर्ज (1987), हत्या (1988) और ताकतवर (1989) जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं नीलम का नाम गोविंदा संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहा है। हालांकि, हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया और इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। नीलम कोठारी ने उषा काकड़े प्रोडक्शन से बातचीत में कहा, “ओह तेरी! ये कौन बोला? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं। मगर ये जो सवाल है, ये सच नहीं है। वह कमाल के इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं। लेकिन ये सच नहीं है। सॉरी-सॉरी, ये बिल्कुल भी सच नहीं। हमारे बीच कुछ भी नहीं है।”
    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026:केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास, दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी पुरस्कार, लेडी गागा और जस्टिन बीबर की शानदार परफॉर्मेंस
    Next Article
    फायरिंग केस पर कमाल आर खान ने तोड़ी चुप्पी:KRK बोले- 22 सालों से मेरे पास लाइसेंसी हथियार है, मैंने कभी कानून नहीं तोड़ा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment