Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल

    4 days ago

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (16 मार्च, 2026) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से दिल्ली के आरके पुरम स्थित सीआरपीएफ मेस में मुलाकात की. दरअसल दो हफ्ते पहले असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

    इस आईईडी विस्फोट में उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए देश की राजधानी दिल्ली लाया गया. चोट की गंभीरता को देखते हुए उनका एक पैर भी काटना पड़ गया. राहुल गांधी ने अजय मलिक और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साहस और सेवा भावना की सराहना की.

    सुरक्षाबलों के जवानों का बलिदान और समर्पण देश के लिए प्रेरणाः राहुल

    इस दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले सुरक्षा बलों के जवानें का बलिदान और समर्पण पूरे भारत के लिए प्रेरणा है. उन्होंने अजय मलिक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

    घायल होने के बाद भी अभियान में डटे रहे थे अजय

    असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक झारखंड के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपने जवानों के नेतृत्व करते हुए मोर्चे पर डटे रहे थे. हालांकि, बाद में उन्हें इलाज के लिए तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    झारखंड के सिंहभूम में CRPF ने चलाया था अभियान

    दरअसल, सीआरपीएफ को झारखंड के सिंहभूम जिले के सारंडा स्थित मरांग पोंगा के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सीआरपीएफ ने प्लान बनाकर नक्सलियों ने जंगल में चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद तड़के करीब पांच में सीआरपीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

    मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि सुबह करीब 10 बजे दूसरी मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल विक्रम यादव भी गोली लगने से घायल हो गए थे. दोनों घायल अधिकारियों को प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    यह भी पढ़ेंः WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?

    Click here to Read More
    Previous Article
    11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
    Next Article
    'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment