Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत

    1 week ago

    Noida Real Estate News: ऑनलाइन प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म Square Yards की ताजा रिपोर्ट के अनुसार Noida International Airport के निर्माण ने Noida और Yamuna Expressway Corridor के आसपास रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त तेजी ला दी है. रिपोर्ट बताती है कि 2020 से 2025 के बीच अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना बढ़ी हैं, जबकि प्लॉट की कीमतों में औसतन 1.5 गुना उछाल आया है, और कुछ माइक्रो-मार्केट में यह वृद्धि 5 गुना तक पहुंच गई है.

    बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के अवसर और कनेक्टिविटी में सुधार के कारण आने वाले दो वर्षों में भी कीमतों में क्रमशः 28% (प्लॉट) और 22% (अपार्टमेंट) की वृद्धि की उम्मीद जताई गई है.

    प्रोपर्टी कीमतों में उछाल

    यह एयरपोर्ट, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi की तरफ से 28 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित है, भारत के सबसे महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. अपने अंतिम चरण में यह सालाना लगभग 225 मिलियन यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा, जिससे एनसीआर की विमानन क्षमता और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

    रिपोर्ट में “एयरोट्रोपोलिस” मॉडल का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें एयरपोर्ट के आसपास आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब विकसित किए जाते हैं. यह मॉडल Amsterdam Airport Schiphol जैसे वैश्विक उदाहरणों से प्रेरित है. इससे क्षेत्र में एक आत्मनिर्भर शहरी इकोसिस्टम विकसित होने की संभावना है, जो निवेश और रोजगार दोनों को गति देगा.

    निवेश का बना हॉट-स्पॉट

    विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट के कारण नोएडा का रियल एस्टेट बाजार अब सिर्फ एंड-यूजर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह तेजी से एक बड़े निवेश हॉटस्पॉट में बदल रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क इस क्षेत्र को आने वाले समय में एनसीआर के सबसे प्रमुख विकास केंद्रों में बदल सकते हैं.

    ये भी पढ़ें: ईरान वॉर के बीच भारत उठाने जा रहा ऐसा कदम, भर जाएगा गैस भंडार, बस एक इजाजत की जरूरत

    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
    Next Article
    मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment