Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    MLS- लियोनल मेसी के 2 गोल से जीता इंटर मियामी:पिछड़ने के बाद कमबैक किया; ओरलैंडो सिटी को पहली बार उन्हीं के घर में हराया

    2 weeks ago

    दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के शानदार 2 गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ओरलैंडो सिटी को 4-2 से हरा दिया। रविवार रात इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मियामी ने 2 गोल से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और मैच जीता। खास बात यह रही कि इंटर मियामी ने अपने इतिहास में पहली बार ओरलैंडो के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की, इससे पहले खेले गए 9 मैचों में टीम को यहां कभी जीत नहीं मिली थी। हाफ टाइम तक 2-0 से आगे था ओरलैंडो मैच की शुरुआत इंटर मियामी के लिए किसी बुरे सपने जैसी रही। ओरलैंडो सिटी ने होम कंडीशन का फायदा उठाते हुए शुरुआती 25 मिनट में ही मियामी को बैकफुट पर धकेल दिया था। सेकेंड हाफ में मेसी और सेगोविया का तूफान दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह बदल गई। मियामी के खिलाड़ियों ने अटैकिंग फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया। मेसी के 55 मैचों में 52 गोल मौजूदा एमवीपी (MVP) लियोनल मेसी ने इस सीजन के अपने पहले 2 गोल दागे। मेसी के अब MLS के शुरुआती 55 मैचों में 52 गोल हो गए हैं। टर्निंग पॉइंट्स मियामी की सीजन में पहली जीत इंटर मियामी पिछले मैच में लॉस एंजिल्स के खिलाफ 3-0 से हार गई थी। आज की जीत ने न केवल टीम का आत्मविश्वास लौटाया, बल्कि ओरलैंडो के खिलाफ उनके खराब रिकॉर्ड को भी सुधारा। दोनों के बीच 19 मैच खेले गए। 8 मैच मियामी और 7 ओरलैंडो ने जीते। दोनों ने 4 ड्रॉ भी खेले। 7वें नंबर पर पहुंची इंटर मियामी इस शानदार जीत के साथ इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) के पॉइंट्स टेबल में 7वां स्थान हासिल कर लिया। टीम के पास 1 हार और 1 जीत से 3 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर, लगातार दूसरी हार से ओरलैंडो सिटी 15 टीमों में 11 नंबर पर है। वहीं NY रेड बुल्स टीम टॉप पर है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान फीफा वर्ल्ड कप का बॉयकॉट कर सकता है:फेडरेशन प्रेसिडेंट बोले- जंग के बीच अमेरिका में फुटबॉल खेलना मुश्किल; 11 जून से टूर्नामेंट
    Next Article
    प्रीमियर लीग फुटबॉल- आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हराया:पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा; ब्रूनो फर्नाडेंज के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड भी जीता

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment