Welcome to DailyAdda News (“we”, “our”, “us”). By downloading, accessing, or using the DailyAdda News mobile app or website, you agree to the following Terms & Conditions. Please read them carefully.
🔹 1. Use of the App
DailyAdda News provides:
Bengali, Hindi & English news
RSS-based headlines
Short summaries
External links to publishers
Local updates, alerts & information
You agree:
To use the app legally
Not to misuse or interfere with its services
Not to copy, distribute or republish our summary content without permission
🔹 2. Content Sources & Copyright
DailyAdda News shows:
Headlines
Short rewritten summaries
Source credit
Link to original article
We do not claim ownership of original articles from external publishers.
You must access full articles on the publisher’s website. External content belongs to respective copyright holders.
🔹 3. User Conduct
You agree not to:
Harm or disrupt the app
Attempt unauthorized access
Upload harmful material
Scrape data or automate requests
Use the app for political manipulation or spreading misinformation
🔹 4. Third-Party Services
DailyAdda News uses:
External RSS feeds
Third-party news websites
Google AdMob
Analytics services
We are not responsible for:
Accuracy of external content
Availability of third-party websites
Their privacy policies or terms
🔹 5. Notifications
DailyAdda News may send:
Breaking news alerts
Job alerts
Local city updates
Weather warnings
You may disable notifications anytime in device settings.
🔹 6. No Guarantee of Accuracy
News is subject to change. We try to provide accurate updates but:
We do not guarantee 100% accuracy
We are not responsible for errors or delays
Users should verify important news directly from official sources
🔹 7. Advertisements
DailyAdda displays ads through:
Google AdMob
Other ad partners
We are not responsible for:
Content of ads
Actions taken on third-party ad pages
🔹 8. Limitation of Liability
DailyAdda News is not liable for:
Data loss
App downtime
Incorrect or outdated news
Third-party website actions
Financial, personal, or business loss caused by news content
Use the app at your own risk.
🔹 9. Changes to the Service
We may modify:
Features
Categories
App layout
Terms & Conditions
We can also suspend or discontinue parts of the service.
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies,
Privacy Policy,
and
Terms of Service.
बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के जिया खान डेथ केस में अब तक आपने पढ़ा कि कैसे 3 जून 2013 को जिया खान का शव उनके जुहू स्थित अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका मिला। जिया की मौत के 4 दिन बाद उनके घर से 6 पन्नों का नोट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था कि सूरज पंचोली ने उनके साथ मारपीट की और उनका जबरदस्ती अबॉर्शन करवाया। उनकी मां की शिकायत के बाद जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया कि मौत से चंद मिनटों पहले तक जिया ने सूरज को कई कॉल किए थे, वो उनके घर भी गई थीं। जिया की मां ने इस समय सूरज पर हत्या के आरोप भी लगाए। उन्होंने जिया की डेडबॉडी की तस्वीरें दिखाईं, जिनमें चोट के कई निशान थे। हालांकि दूसरी तरफ सूरज की मां ने कहा कि जिया एक बार मां से झगड़े के बाद रोती हुईं उनके घर आई थीं, उनके सिर से खून निकल रहा था। जिया की मौत के दिन का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें सूरज के पिता आदित्य पंचोली, जिया की बिल्डिंग में नजर आए। जुलाई 2014 में सीबीआई ने केस की जांच शुरू की, जिससे केस के कई और एंगल भी सामने आए। अब पार्ट-2 में जानिए कहानी आगे- क्यों मौत से पहले सूरज के घर गई थीं जिया खान जिया खान केस में जनवरी 2014 में जुहू पुलिस ने 447 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद जुलाई 2014 में केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया। दिसंबर 2015 में सभी तथ्यों की जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दायर की। चार्जशीट के अनुसार, जिया खान डेथ केस की जांच में कॉल रिकॉर्ड्स निकालने से सामने आया कि जिस समय जिया की मौत हुई, उससे कुछ मिनट पहले तक उनकी बॉयफ्रेंज सूरज पंचोली से कॉल पर बात हुई थी। सीबीआई की जांच के मुताबिक, रात 10 बजकर 4 मिनट पर सूरज ने जिया को कॉल किया था। उन्होंने जिया से कहा था कि वो एक होटल में जूलरी डिजाइनर का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, जिया, अपनी बहन कविता को बर्थडे में तोहफा देने के लिए खास जूलरी बनवा रही थीं। जिस दिन जिया की मौत हुई, उस दिन दोपहर को वो बहन कविता के लिए जूलरी लेने बांद्रा गई थीं। कविता 3 जून को मौत वाले दिन ही रात 3 बजे की फ्लाइट से मुंबई लैंड करने वाली थीं। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही जिया की मौत हो गई। खुद कुछ जूलरी खरीदने के अलावा जिया ने सूरज को एक अमाउंट दिया था, जिससे वो जूलरी डिजाइनर नीलू से जूलरी पिक कर सकें। रात को 10 बजे के करीब कॉल पर हुई बातचीत में सूरज ने उनसे यही कहा था कि वो जूलरी डिजाइनर से मिलने होटल आए हैं। कॉल रिकॉर्ड्स के अनुसार, सूरज से बात करने के बाद जिया ने तुरंत जूलरी डिजाइनर को कॉल किया। उन्होंने जिया को बताया कि उस दिन नहीं बल्कि अगली सुबह सूरज से मिलने वाली हैं। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, जूलरी डिजाइनर से बात करने के बाद जिया ने गुस्से में सूरज को दोबारा कॉल किया और उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। जिया को नाराज होता देख सूरज ने उस जूलरी डिजाइनर को कॉल किया और जिया से अगले दिन की अपॉइंटमेंट की बात कहने पर सवाल किया। इस पर डिजाइनर ने उन्हें यही कहा कि वो अगले दिन ही मिलेंगी। कुछ देर बाद सूरज ने फिर जूलरी डिजाइनर को कॉल किया और कहा कि वो जिया को कॉल कर उनकी गलतफहमी दूर करें। जूलरी डिजाइनर ने जिया को कॉल भी किए, लेकिन उनका नंबर व्यस्त था। इस समय जिया ने सूरज को कई कॉल और मैसेज किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात 10 बजकर 22 मिनट पर सूरज ने जिया को कॉल किया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई, जो आज तक साफ नहीं है। इसके थोड़ी देर बाद जिया अचानक सूरज के घर पहुंच गईं। उन्होंने पहुंचकर सूरज को कॉल किया, लेकिन उनका नंबर तब बंद था। जिया ने सूरज के हाउसहेल्प को भी कॉल किया। सूरज के कहने पर उसके घरेलू सहायक ने जिया से झूठ कहा कि वह अपने पिता आदित्य पंचोली के साथ मीटिंग में है। लेकिन जब हाउस हेल्प ने जिया को बाहर खड़ा देखा तो उसने सूरज को इसकी जानकारी दी। जब तक सूरज ने किसी को उसे अंदर बुलाने के लिए भेजा, जिया वहां से जा चुकी थी। इसके बाद सूरज ने उन्हें मैसेज कर फोन करने को कहा। जिया ने रात 10:45 बजे उसे कॉल किया। सीबीआई के अनुसार, दोनों के बीच हुई तीखी बातचीत को सूरज के हाउसहेल्प और घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने भी सुना। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जिया रात 10:48 बजे घर लौटी। सूरज ने 10:54 बजे उसे फिर कॉल किया और यह दोनों के बीच आखिरी बातचीत थी। इसके बाद 10:56 से 11:21 बजे के बीच सूरज द्वारा भेजे गए दस मैसेज का जिया ने कोई जवाब नहीं दिया। रात 11:20 बजे जब जिया की मां पार्टी से घर लौटीं, तब तक जिया की मौत हो चुकी थी। अबॉर्शन में आए कॉम्प्लिकेशन, डॉक्टर की सलाह के बावजूद अस्पताल नहीं गए सूरज सीबीआई जांच के दौरान उस डॉक्टर का भी बयान लिया गया, जिसने जिया के अबॉर्शन के लिए मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन दिया था। डॉक्टर के बयान के अनुसार, जिया की मौत से 5 महीने पहले यानी जनवरी 2013 में वो प्रेग्नेंट हुईं। उन्हें 4 हफ्ते का गर्भ था। सूरज ने डॉक्टर से कॉल पर मदद ली और जिया को खिलाई। दवाई दिए जाने के 2 दिन बाद सूरज ने डॉक्टर को कॉल कर कहा कि आधा फीटस (भ्रूण का आधा हिस्सा) जिया के अंदर फंसा हुआ है। ये अबॉर्शन के कॉम्प्लिकेशन में शामिल होता है। डॉक्टर ने सूरज से कहा कि वो तुरंत जिया को अस्पताल लाएं, लेकिन सूरज ने ऐसा नहीं किया। जांच अधिकारियों के मुताबिक, सूरज उस समय बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे। कोई स्कैंडल न बने इस डर से वो जिया को अस्पताल नहीं ले गए। कुछ देर बाद उन्होंने फिर डॉक्टर को कॉल किया और कहा कि वो खुद आधा हिस्सा निकालने में जिया की मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस अबॉर्शन प्रोसेस से जिया का काफी खून बह गया था। कुछ दिक्कतों के बाद दोनों ने आधा बचा हुआ हिस्सा निकाला और उसे टॉयलेट में बहा दिया। केस की हर एंगल से जांच की गई। सूरज पंचोली पर धारा 309 आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप थे, लेकिन दूसरी तरफ उनकी मां राबिया बार-बार जोर दे रही थीं कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। सीबीआई ने हत्या के एंगल से जांच करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी दोबारा देखा। लंबी जांच के बाद सीबीआई भी इसी नतीजे पर पहुंची कि मौत का कारण दम घुटना ही था। एक्ट्रेस के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। उनके गले पर बने निशान उस दुपट्टे के ही थे, जिससे उन्होंने फांसी लगाई थी। पुलिस जांच पर भी उठाए गए सवाल जांच में पुलिस की लापरवाही की भी बात सामने आई। पुलिस ने उस दुपट्टे को जांच के दायरे में ही नहीं लिया, जिससे एक्ट्रेस ने फांसी लगाई थी। साथ ही एक्ट्रेस के घर से फॉरेंसिक टेस्ट के लिए जब्त की गईं चीजों में वो ट्रैक सूट भी नहीं मिला, जो जिया ने मौत से कुछ घंटे पहले पहना था। घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक्ट्रेस रात करीब 10 बजकर 48 मिनट पर घर लौटी थीं। तब उन्होंने नीला ट्रैक सूट पहना था, लेकिन जब उन्होंने आत्महत्या की, तो उन्होंने वो कपड़े नहीं पहने थे। अगर उन्होंने घर लौटकर कपड़े बदले भी हों, तो वो जा कहां सकते थे। पूरे घर की तलाश में वो कपड़े नहीं मिले। जांच में ये भी सामने आया कि जिया खान, सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले जयदीप और एलेक्स नाम के लड़कों से रिलेशनशिप में थीं। दो ब्रेकअप के बाद से ही एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं। सबूतों की कमी के चलते बरी हुए सूरज पंचोली जिया खान की मौत के 10 साल बाद 28 अप्रैल 2023 में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने केस पर फैसला सुनाते हुए सबूतों के आभाव पर सूरज पंचोली को धारा 309 से बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जिस समय जिया की मौत हुई, तब उनकी मां ने ही उन्हें पहली बार देखा। पोस्टमार्टम में एक्ट्रेस की मौत को आत्महत्या माना गया। करीब 40 गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस आत्महत्या के नतीजे पर पहुंची। सीबीआई ने भी इसे आत्महत्या ही माना। अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश किए गए सबूत इस बात को साबित करने में नाकाम रहे कि सूरज पंचोली ही जिया की मौत के जिम्मेदार थे। सबूतों की कमी के चलते कोर्ट ने सूरज को बरी कर दिया। फाइनल हियरिंग में जिया के साथ फिल्म गजनी और हाउसफुल में काम कर चुकीं एसोसिएट प्रोड्यूसर अंजली का बयान भी शामिल किया गया। अंजली ने पूछताछ में साफ कहा था कि जिया खान करियर से नाखुश थीं। उन्हें फिल्में मिलनी लगभग बंद हो गई थीं, जिससे वो परेशान चल रही थीं। मौत से कुछ साल पहले 2008 में एक्ट्रेस डॉक्टर राहुल दत्ता से डिप्रेशन के लिए कंसल्ट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने तब डॉक्टर से कहा था कि वो काम न मिलने से परेशान हैं और जयदीप, एलेक्स से ब्रेकअप के बाद इमोशनली टूट गई हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के 7 सेशन लिए थे। 2 सेशन एक्ट्रेस के घर में ही हुए, जिसमें उन्होंने हिप्नोसिस की मदद ली। अप्रैल 2013 में जिया उनके क्लीनिक भी गई थीं। उन्होंने कहा था कि वो नींद के इंजेक्शन लेना चाहती हैं, क्योंकि 3-4 नींद की गोलियां खाने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती। जांच में ये भी सामने आया कि नवंबर 2012 में भी जिया कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थीं। तब सूरज पंचोली ने जिया की मां को इसकी जानकारी दी थी। मौत से पहले जिया खान एक्स बॉयफ्रेंड एलेक्स से भी संपर्क करने की कोशिश कर चुकी थीं। सुसाइड नोट पर भी उठाए गए सवाल जजमेंट सुनाते हुए कोर्ट ने ये भी कहा कि जिया का सुसाइड नोट उनकी मौत के बाद उनकी मां को अचानक मिलना भी संदेह पैदा करता है। वो सुसाइड नोट भी जिया की मां राबिया यानी शिकायतकर्ता की डायरी के पन्नों पर लिखा गया था। राबिया ने वो पन्ने पुलिस को सौंपने से इनकार किया और इन्हें इलेक्टॉनिक मीडिया के जरिए खुद सर्कुलेट करवा दिया। सुसाइड नोट में जिया ने कहीं भी सूरज का जिक्र नहीं किया था, न ही ये कहा था कि उन्होंने सूरज के बच्चे का अबॉर्शन करवाया। ये भी साफ नहीं है कि वो सुसाइड नोट वाकई जिया ने ही लिखा है या इससे छेड़छाड़ हुई। कोर्ट ने ये भी कहा कि जिया की मौत के ठीक बाद 4 जून 2013 को राबिया का स्टेटमेंट लिया गया था, तब उन्होंने मर्डर का जिक्र नहीं किया न ही सूरज को दोषी ठहराया। वो लेटर्स भी राबिया को 7 जून को मिले, इसके बावजूद उन्होंने अचानक 10 जून को शिकायत दर्ज करवाते हुए कई संगीन आरोप लगाए। स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज ए.एस. सय्यैद ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जिया पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर रही हैं। वो सुसाइड टेंडेसी की थीं। फिल्में न मिलने से भी परेशान थीं। और अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूत भी सूरज को दोषी ठहराने के लिए काफी नहीं है। कोर्ट का फैसला आने के बाद जिया खान की मां ने मीडिया से कहा, मुझे सीबीआई और जांच एजेंसी से निराशा है। जिन्होंने मेरी बच्ची की हत्या पर आंखों में पट्टी बांद ली। मैंने एक-एक सबूत दिए। मैं अपनी बच्ची के लिए लड़ूंगी। अगर मुझे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, तो भी जाऊंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान राबिया खान ने भावुक होकर कहा, ‘मैं इंसाफ के रास्ते पर चलती रही, दर-बदर भटकती रही और लगातार न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन मुझे हमेशा यही महसूस हुआ कि न्याय व्यवस्था के हाथ बंधे हुए हैं। जब भी मैं कोर्ट जाती थी, तो ऐसा लगता था जैसे मैं किसी अदालत में नहीं, बल्कि किसी बाजार में खड़ी हूं जहां सब कुछ पहले ही खरीदा जा चुका है।' राबिया आगे कहती हैं, 'अब मैं और क्या कहूं? पुराने जख्म कुरेदने से कोई फायदा नहीं। अगर यह किसी प्रॉपर्टी का मामला होता, तो दो लोगों के बीच बंटवारा करके मामला तुरंत खत्म कर दिया जाता। लेकिन यहां क्या बंटेगा? मेरी बेटी तो इस दुनिया से जा चुकी है। सब चोर हैं, मुझे तो जज तक ने कह दिया था कि उनके हाथ बंधे हुए हैं। अब मेरी बस यही दुआ है कि मेरी बेटी के कातिलों को इतनी लंबी जिंदगी मिले कि वे खुद भगवान से मौत की भीख मांगें लेकिन उन्हें मौत भी नसीब न हो।’ केस कवर करने वाले सीनियर क्राइम जर्नलिस्ट इकबाल ममदानी कहते हैं, ‘जब भी कोई मामला हाई प्रोफाइल होता है तो उसके साथ कई तरह के दबाव भी जुड़े होते हैं। पुलिस पर भी दबाव होता है, मीडिया पर भी और कई बार सिस्टम के दूसरे हिस्सों पर भी। कई बार बाहर जो कहानी दिखाई देती है, उसके पीछे की असली तस्वीर कुछ और होती है।’ इकबाल आगे कहते हैं, पुलिस को ऊपर से आने वाले दबावों को भी संभालना होता है और साथ ही मीडिया व सार्वजनिक नजरों के बीच जांच भी करनी होती है। जिया खान का मामला भी शुरू से ही विवादों में रहा। उनकी मां लगातार जांच पर सवाल उठाती रही हैं। ऐसे मामलों में कई बार कुछ सवाल ऐसे रह जाते हैं जिनका जवाब पूरी तरह सामने नहीं आ पाता। इसलिए यह केस आज भी कई लोगों के लिए एक अनसुलझे सवाल की तरह बना हुआ है। कैसे हुई थी जिया खान और सूरज पंचोली की दोस्ती निशब्द और गजनी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं जिया खान देशभर में पहचान बना चुकी थीं। साल 2012 में उन्हें फेसबुक में एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जो सूरज पंचोली ने भेजी थी। सूरज तब महज 20 साल के थे, जबकि जिया 25 साल की थीं। उनके पिता आदित्य पंचोली नामी एक्टर थे और मां जरीना वाहब भी एक्ट्रेस थीं। तारीफों से शुरू हुई बातचीत जल्द ही दोस्ती में बदल गई। सूरज ने चैटिंग में ही जिया को बताया कि वो उनके घर के पास में ही रहते हैं। लंबी चैट्स के बाद दोनों ने सिंतबर 2012 में पहली मुलाकात की। सूरज कई बार जिया के घर भी गए थे। शुरुआत में दोनों दोस्त रहे, लेकिन फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। रिलेशनशिप में आने के 8 महीने बाद ही जिया ने आत्महत्या कर ली। जिस समय जिया खान का निधन हुआ, उस समय सूरज पंचोली, बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे थे। उन्हें सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म हीरो से लॉन्च किया था। इसी फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी डेब्यू किया था। जिया खान सुसाइड केस में नाम आने के बाद सूरज पंचोली की इमेज को मीडिया ट्रायल से काफी नुकसान हुआ। न्ययूॉर्क में जन्मीं जिया खान, असल नाम नफीसा 20 फरवरी 1988 को जिया खान का जन्म न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। उनकी मां राबिया खान एक जमाने में हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी थीं। उनके पिता अली रिज्वी एक अमेरिकन बिजनेसमैन थे। जिया महज 2 साल की थीं, जब उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए। उनकी आंटी भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं। पति से अलग होने के बाद राबिया ने दूसरी शादी कर ली, जिससे उन्हें 2 बेटियां कविता और करिश्मा हुईं। 6 साल की उम्र में जिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में उर्मिला मातोंडकर का किरदार देखकर हीरोइन बनने का सपना देखा था। मैनहैटन के ली स्टार्सबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग क्लासेस लेते हुए ही जिया को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। जिया महज 16 साल की थीं, जब उन्हें मुकेश भट्ट की फिल्म तुमसा नहीं देख में इमरान हाशमी के साथ कास्ट किया गया था। हालांकि शूटिंग शुरू करने से पहले ही जिया ने वो फिल्म छोड़ दी। उनका और डायरेक्टर दोनों का मानना था कि वो एक मैच्योर रोल के लिए काफी छोटी हैं। जिया के फिल्म छोड़ने के बाद दीया मिर्जा ने उन्हें रिप्लेस किया। इसके बाद उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द में अमिताभ बच्चन के साथ कास्ट किया गया। महज 18 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के साथ बोल्ड सीन देने पर जिया की काफी आलोचना हुई और फिल्म भी विवादों में रही। एक्टिंग के अलावा जिया ने फिल्म का गाने टेक इट को आवाज भी दी थी। निशब्द के बाद जिया खान आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में नजर आईं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की हाउसफुल में भी दिखीं, ये उनके करियर की आखिरी फिल्म रही। (नोट- ये खबर जिया खान के जजमेंट पेपर्स, केस कवर करने वाले क्राइम रिपोर्टर इकबाल ममदानी, जिया की मां के इंटरव्यू के आधार पर क्रिएटिव लिबर्टी लेते हुए लिखी गई है) लेखक- ईफत कुरैशी रिपोर्टर- वर्षा राय ……………………………………………………. पार्ट-1, शॉपिंग की, फिर फंदे पर मिली जिया खान की लाश:मौत से आधे घंटे पहले बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के घर गई थीं तारीख- 3 जून 2013 जगह- फ्लैट नंबर 102, सागर संगीत सोसाइटी, जुहू, मुंबई एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान उनसे मिलने के लिए लंदन से आई थीं। जिया का पूरा परिवार लंदन में ही रहता था, वो खुद भी वहीं जन्मी थीं, लेकिन काम के सिलसिले में उन्होंने मुंबई में घर ले रखा था। जिया खान की बहन कविता का बर्थडे था, वो उसी दिन आधी रात 3 बजे हीथ्रो की फ्लाइट से बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई पहुंचने वाली थीं। जिया बेहद एक्साइटेड थीं और बहन के लिए तोहफा लेना चाहती थीं। उस रोज वो मां के साथ कविता के लिए गोल्ड जूलरी लेने बांद्रा गईं। लौटते हुए शाम हो गई, हल्की बारिश भी हो रही थी। जिया ने खुशी-खुशी मां से कहा कि वो खुद ड्राइव करना चाहती थीं। जिया बार-बार कविता को मैसेस कर रही थीं। पूरी कहानी पढ़िए… अगले हफ्ते 23-24 मार्च को बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के 10वें और आखिरी एपिसोड में पढ़िए एक्ट्रेस मीनाक्षी थापर हत्याकांड की निर्मम कहानी, जिनका धड़ सेप्टिक टैंक में और सिर जंगलों में मिला था। ……………………………………………………. भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए- पार्ट-1, शाइनी आहूजा रेप केस:मेड बोली- कमरे में बंद किया; सीमन सैंपल हुए मैच, एक्टर बोले- संबंध रजामंदी से बने 14 जून 2009 शाम का समय था। एक लड़की रोती-बिलखती हालत में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। लड़की को पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। साथ मौजूद लोगों ने जोर देकर बोला- इसका रेप हुआ है। लड़की लगातार रोए जा रही थी। पुलिस ने पूछा किसने किया, जवाब मिला- शाइनी आहूजा, बॉलीवुड एक्टर। वहां मौजूद हर शख्स हैरान था। मामला हाई प्रोफाइल था, तो पुलिस ने भी बिना देरी किए शिकायत लिखना शुरू किया। आसपास के लोगों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और फिर उसने स्टेटमेंट देना शुरू किया, मेरा नाम माधुरी जोशी है, मैं 20 साल की हूं। शाइनी आहूजा के घर में मई से काम कर रही थी। मैं सुबह से शाम वहीं रहती थी। घर में दो मेड और थीं। उस दिन घर में कोई नहीं था। अचानक उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैंने बचने की कोशिश की तो मारा। पूरी कहानी पढ़िए…
…………………………. पार्ट-2, शाइनी आहूजा रेप केस:मेड ने बयान बदला, कहा- रेप नहीं हुआ, 7 साल की सजा हुई; ₹15 लाख की हुई मांग केस चर्चा में था तभी एक अखबार में दावा किया गया कि शाइनी के खिलाफ पुलिस को कई सबूत मिले हैं। दावा था कि शाइनी की पड़ोसी ने उस रोज मेड की चीखों की आवाजें सुनी थीं। इन दावों के बीच शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि उनके पति निर्दोष हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। पूरी कहानी पढ़िए…
……………………………………. पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं 1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे… प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं। दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं। थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा। राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो। प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए… पार्ट-2, मौत से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने करवाया अबॉर्शन:बॉयफ्रेंड की एक्स ने की थी मारपीट, पोस्टमॉर्टम में शरीर में मिली 100ml शराब प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने जिस सलोनी शर्मा पर उनसे मारपीट के आरोप लगाए थे, उन्होंने पुलिस बयान में कबूला कि उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो और राहुल राज एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्युषा की वजह से राहुल ने उन्हें छोड़ दिया। पूरी कहानी पढ़िए ………………………………………………………………………. पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध मई 2008 की बात है उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’ जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए… पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे। विवेक की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि विवेक की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने विवेक का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए… ……………………………………………………………. पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए... पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था। 10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…