Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    मुसीबत में पड़े तो देर रात में किसे कॉल करेंगे, PM मोदी या अमित शाह? पुष्कर सिंह धामी का खुलासा

    1 day ago

    देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम धामी से कई मुद्दों पर सवाल किए गए. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर रात को 2 बजे वो मुसीबत में पड़ जाएं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह में से किसे कॉल करेंगे. इस पर सीएम धामी ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारी पार्टी का वर्क कल्चर बहुत स्पष्ट और शानदार है और मुझे जवाब चुनने में कोई दुविधा नहीं है. जैसी परिस्थिति होगी, वैसा निर्णय लूंगा. मैं दोनों ही नेताओं को कॉल कर सकता हूं और कई बार मार्गदर्शन लिया भी है.

    हेट स्पीच के मामले पर क्या कहा
    अमेरिकी रिपोर्ट में हेट स्पीच के मामले में उन्हें टॉप पर रखने के सवाल पर सीएम धामी ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मेरे प्रदेश की जनता जानती है कि मैं किसी से नफरत नहीं करता, लेकिन अगर UCC लागू करना, लैंड जिहाद के खिलाफ एक्शन लेना, मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रोकना और बहन-बेटियों का जीवन बचाने के लिए कड़े कानून बनाना हेट स्पीच है तो मैं ऐसा करता रहूंगा.

    सीएम धामी से रैपिड राउंड में कई सवाल पूछे गए. उन्होंने कहा कि वो मदरसे को आधुनिक शिक्षा में बदलना चाहते हैं. यूसीसी पर कहा कि एक समान कानून. हरीश रावत को लेकर उन्होंने कहा कि वो अनुभवी नेता हैं. उनका ज्यादातर जीवन देश की सेवा में लगा है. 

    राहुल गांधी को लेकर क्या बोले धामी
    राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता. वर्तमान में कई प्रकरण आ गए हैं. सर्जिकल स्ट्राइक, गलवान घाटी की घटना, ऑपरेशन सिंदूर और अब एआई समिट. दुनिया की इतनी बड़ी समिट हो रही थी और वो देश को शर्मसार कर रहे थे. वो इस स्तर पर उतारू हो गए हैं कि उन्हें सिर्फ विरोध करना है. 

    विकास के लिए कौनसा मॉडल बेहतर
    जब उनसे पूछा गया कि सिर्फ एक मॉडल चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे. मोदी का सबका साथ सबका विकास या योगी जी का बुलडोजर मॉडल. इसके जवाब में सीएम धामी ने कहा कि हर राज्य की अपनी समस्या और चुनौती होती है. सभी के मॉडल अपने राज्य के अनुरुप होते हैं. देश में और राज्य में इस वक्त एक ही मॉडल सबका साथ सबका विकास ही सबसे सर्वोत्तम है.

    ये भी पढ़ें

    'एयर एम्बुलेंस में ब्लैक बॉक्स लगाना जरूरी नहीं', क्या हैं नियम, जानें चतरा विमान क्रैश की कैसे होगी जांच

    Click here to Read More
    Previous Article
    तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हादसा, स्कूली वैन पलटने से 15 छात्र घायल, मचा हड़कंप
    Next Article
    West Bengal SIR: बंगाल में SIR के बीच खूब हो रहे शादियों के रजिस्ट्रेशन, अचानक क्यों आंकड़ों में आया उछाल

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment