Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम

    1 week ago

    फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया. इस फिल्म को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया. फिल्म को रिव्यूज भी पॉजिटिव मिले. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी. अब फिल्म थिएटर रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

    ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे रानी मुखर्जी की मर्दानी 3?
    123telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ओटीटी पर 27 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं. हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. लेकिन आमतौर पर फिल्में थिएटर में रिलीज के 8 हफ्ते बाद ही ओटीटी पर आती हैं.

    मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में हैं. वो पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म में दिखाया गया कि 3 महीने के अंदर 93 यंग गर्ल्स गायब हो गई हैं और शिवानी उन्हें ढूंढ़ती हैं. फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है. यश राज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में जानकी बोदीवाला, जिस्सू सेनगुप्ता, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे स्टार्स भी हैं.

    मर्दानी 3 का वीक वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 60.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मर्दानी 3 का टोटल नेट कलेक्शन 50.68 करोड़ रहा है. रानी मुखर्जी ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंप्रेस किया है.

    बता दें कि फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्के में 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 15.65 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 5.35 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 2.52 करोड़ कमाए. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया. अब फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    सलमान खान अपकमिंग मूवीज: इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे दबंग खान, उड़ाएंगे गर्दा
    Next Article
    'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment