Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    March 2026 Grah Gochar: मार्च में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र ग्रहों का बदलाव, पंचग्रही योग का 12 राशियों पर प्रभाव

    1 week ago

    March 2026 Grah Gochar: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र 2 मार्च को और सूर्य 15 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे. गुरु 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी होंगे. बुध 13 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे और बुध 21 मार्च को कुंभ राशि मंर मार्गी होंगे. मंगल 26 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए मार्च का माह काफी अच्छा जाने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ता है.

    शुक्र का मीन राशि में गोचर (Shukra Gochar 2026)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुखों के कारक शुक्र ग्रह 02 मार्च को मीन राशि मीन में वक्री होंगे. यह गोचर मीन राशि वालों के लिए प्रतिकूल प्रभाव देने वाला रहेगा. जातक के वैभव ऐश्वर्य, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में कमी आएगी. लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. समय को धैर्यपूर्वक निकालें। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की मिठाई का भोग लक्ष्मी माता को लगाकर छोटी कन्याओं को दान करें.

    सूर्य का मीन में गोचर (Surya Gochar 2026)

    ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च को अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे. सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहने वाला है. सरकारी नौकरी अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में जिन जातकों का काम रुका हुआ है, वह काम पूरा हो सकता है. जातक का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. समाज में मान सम्मान, ख्याति प्राप्त होगी. राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

    गुरु होंगे मिथुन राशि में मार्गी (Guru Margi 2026)

    गुरु 11 मार्च मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. गुरु एक शुभ ग्रह हैं जिनकी मार्गी यानी सीधी चाल का असर शुभ देखा जाता है. गुरु की मार्गी चाल से सिंह, तुला सहित 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा. साथ ही इन राशियों को अब भाग्य का भी पूरा साथ मिलने लगेगा. ऐसे में इनको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा.

    बुध होंगे कुंभ राशि में उदय (Budh Gochar 2026)

    बुध 14 मार्च को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे. ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. बुध सूर्य के सबसे ज्यादा नजदीक रहने वाले ग्रह होते हैं. ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, शिक्षा, तर्कशास्त्र और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली में बुध अच्छे भाव में होते हैं वे बहुत ही बुद्धिमान, समझदार, चतुर और तीब्र बुद्धि के होते हैं. बुध ग्रह का संबंध लेखन, विज्ञापन और व्यापार से होता है. ऐसे में जिन लोगों के लिए बुध शुभ होते हैं वे संवाद, लेखन, व्यापार और बोलने में माहिर होते है.

    बुध होंगे कुंभ राशि में मार्गी (Budh Margi 2026)

    बुध ग्रह 21 मार्च को कुंभ राशि में मार्गी होंगे यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. जातक इस अवधि में तनाव ग्रस्त महसूस करेंगे जो जातक नौकरी से जुड़े हैं, उन पर बोझ बढ़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में भी नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. जातक इस अवधि में अत्यधिक खर्च कर सकता है. सलाह दी जाती है कि जरूरत होने पर ही पैसे खर्च करें. आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा. जातक को पेट दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है. प्रतिदिन गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं और गणेश अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें.

    मंगल का कुंभ राशि में उदय (Mangal Uday 2026)

    26 मार्च 2026 को मंगल कुंभ राशि में उदित होंगे. इससे पहले मंगल 23 फरवरी 2026 को कुंभ में गोचर कर चुके होंगे, जहाँ वे पहले से मौजूद सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ मिलकर पंचग्रही योग और आदित्य मंगल योग बनाएंगे. इस युति के प्रभाव से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को विशेष लाभ, करियर में उन्नति और धन लाभ की संभावना है.

    प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका

    दुनिया भर में शासन प्रणालियों और नेतृत्व के विरुद्ध असंतोष बढ़ सकता है. सेना और पुलिस बल पर दबाव बढ़ेगा. कई देशों के बीच छोटे युद्ध, गृहयुद्ध या जनविद्रोह की भी संभावना रहेगी. ऊर्जा संकट या आग से संबंधित बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना. लोगों में धैर्य की कमी होगी और जल्दबाजी में फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. बड़े मामले सामने आएंगे. बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है. देशों के बीच नए व्यापारिक समझौते होंगे. लग्जरी और फैशन इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल आएगा. महिलाओं के अधिकारों और विवाह से जुड़े कानूनों में बड़े वैश्विक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी. इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे. राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी. धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी. दुर्घटना होने की संभावना. देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे. सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा. अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं. सेना की ताकत बढ़ेगी. देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी.

    राशियों को होगा फायदा

    वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा. कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी.

    करें पूजा-पाठ और दान

    ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें. प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ करें. लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं. हनुमान जी को पान और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए. माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए.

    ये भी पढ़ें: Love Horoscope March 2026: मार्च में किस राशि के प्यार में आएगा बड़ा ट्विस्ट! रिश्तों में मिठास, नयापन और सरप्राइज
    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत
    Next Article
    ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार

    Related राशिफल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment