Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    2 weeks ago

    मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग और जेल विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से राज्य के अलग-अलग जिलों में वर्दी वाली सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. जो युवा वन विभाग या जेल विभाग में सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. इस भर्ती अभियान के तहत जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक जैसे जरूरी पदों को भरा जाएगा. अच्छी बात यह है कि इनमें से कई पदों के लिए सिर्फ 10वीं पास योग्यता मांगी गई है, जिससे कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

    किन पदों पर होगी भर्ती?

    इस भर्ती के जरिए कुल 1679 पद भरे जाएंगे, जिसमें जेल प्रहरी  757 पद, वन रक्षक 728 पद, क्षेत्र रक्षक  169 पद और सहायक जेल अधीक्षक  25 पद शामिल हैं. ये सभी पद मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित विभागों में की जाएगी. 

    आवेदन की जरूरी डेट

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे 19 मार्च 2026 तक सुधारा जा सकता है. वहीं लिखित परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. 

    चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी, इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से गुजरना होगा. इन चरणों को पार करने के बाद डॉक्यूमेंट सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, और सभी प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र तय किया गया है, जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र देना होगा. इसके अलावा पोर्टल शुल्क कियोस्क के माध्यम से 60 रुपये और सिटीजन यूजर के माध्यम से 20 रुपये है.

    पद के लिए मिलने वाला वेतन कितना होगा

    वेतनमान की बात करें तो वन रक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक पदों के लिए 19,500 से 62,000 रुपये (लेवल-4) तक वेतन मिलेगा, जबकि सहायक जेल अधीक्षक को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

    ऐसे करें आवेदन

    1. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.

    2. सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.

    3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.

    4. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

    5.आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

    6. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें. 

    यह भी पढ़ें - फैशन डिजाइनर कैसे बनते हैं, 10वीं के बाद कैसे बनाएं करियर?

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
    Next Article
    यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

    Related नौकरी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment