Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'मुझे नहीं पता कि मैं कब तक...', किसको गोली मारे जाने के बाद बोले ट्रंप, जानें और क्या कहा

    1 day ago

    फ्लोरिडा के पाम बीच पर डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश कर रहे एक हथियारबंद शख्स को मार गिराया गया. ये शख्स मार-ए-लागो के सुरक्षित दायरे में घुस गया था. इस घटना के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे कब तक रहेंगे. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मेरे पीछे पड़े हैं, है ना?. .सीक्रेट सर्विस एजेंटों द्वारा हथियारबंद शख्स को गोली मारे जाने के बाद ट्रंप का ये पहला बयान सामने आया. 

    ट्रंप ने लिंकन और कैनेडी का दिया उदाहरण 
    2024 के चुनाव प्रचार के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप पर हमले हुए, जिनमें वो बाल-बाल बच गए. ट्रंप ने कहा कि एक प्रभावशाली नेता होने के नाते खतरे तो आते ही हैं. उन्होंने आगे कहा कि आप इन सभी सनकी हमलावरों के बारे में पढ़ते हैं, लेकिन वे केवल प्रभावशाली राष्ट्रपतियों को ही निशाना बनाते हैं. वे गैर-प्रभावशाली राष्ट्रपतियों को निशाना नहीं बनाते. इस दौरान उन्होंने 2 दिवंगत राष्ट्रपतियों अब्राहम लिंकन और जॉन एफ. कैनेडी का उदाहरण दिया. इसलिए शायद मैं थोड़ा कम प्रभावशाली बनना चाहता हूं. क्या हम इसे थोड़ा कम कर सकते हैं?.

    कौन था हमलावर
    अमेरिकी अधिकारियों ने घुसपैठिए की पहचान उत्तरी कैरोलिना के 21 वर्षीय ऑस्टिन टकर मार्टिन के रूप में की है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने बताया कि मार्टिन लगभग 1:30 बजे पाम बीच एस्टेट के उत्तरी गेट से अंदर घुसा. वहां दो सीक्रेट सर्विस एजेंट और पाम बीच काउंटी शेरिफ का एक डिप्टी मौजूद था, जिसने उसे रोकने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि उसके पास एक शॉटगन और एक पेट्रोल का कनस्तर था.

    पाम बीच के काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि अधिकारियों ने उसे सामान छोड़ने का आदेश दिया, लेकिन उसके बावजूद हमलावर ने गैस का डिब्बा नीचे रख दिया और गोली चलाने के लिए शॉटगन उठा ली. इसके बाद एजेंटों और डिप्टी ने खतरे को देखते हुए हमलावर को गोली मार दी.

    सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया
    सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि मार्टिन के परिवार ने कुछ दिन पहले उसके लापता होने की सूचना दी थी. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि वह उत्तरी कैरोलिना से फ्लोरिडा गया था और रास्ते में उसने कहीं शॉटगन ली थी. अधिकारियों ने बताया कि बाद में उसकी गाड़ी से एक हथियार बॉक्स बरामद किया गया. हालांकि ट्रंप उस समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे.

    ये भी पढ़ें

    तेजस फाइटर जेट की उड़ानों पर रोक, भारतीय वायुसेना का एक्शन, कब-कब हादसे का शिकार बना लड़ाकू विमान?

    Click here to Read More
    Previous Article
    India-Bangladesh Relations: भारत नहीं इस मुस्लिम देश जाएंगे बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान! पहली विदेश यात्रा के फैसले से हलचल
    Next Article
    US-Iran Tensions: 'मैन ऑफ एक्शन हैं ट्रंप, इंतजार कीजिए...', ईरान में लोगों के पास आए मैसेज से मचा हड़कंप

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment