Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    मोहम्मद रफी साहब का वो गाना जिसे तीन अलग- अलग सिंगर्स ने दी थी आवाज, सबसे ज्यादा किसकी आवाज को मिला प्यार!

    6 days ago

    मोहम्मद रफी साहब अपने जमाने के बेहतरीन सिगर्स में से एक हैं. उनके गानों के दीवाने आज भी लोग हैं. उन्होंने ऐसे- ऐसे गाने गाए और लिखे हैं जिनके बोल आज भी बहुत पसंद किए जाते हैं. मोहम्मद रफी का एक गाना है जिसको बहुत पसंद किया गया है, आज भी उस गाने को बहुत पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को तीन अलग- अलग सिंगर्स ने गाया है.

    कौन सा है गाना?
    ये गाना है साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आप तो ऐसे ना थे' का 'तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है'. इस एक गाने को तीन अलग- अलग सिंगर्स ने अपने- अपने अलग तरीकों से गाया है. इन तीनों ही सिंगर्स की आवाज में ये गाना बहुत सुंदर लगा था. लेकिन लेजेंड तो लेजेंड ही होते हैं. सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि इस गाने को कौन- कौन से तीन सिंगर्स ने गाया है. इसके बाद बताएंगे कि किस लेजेंड्री सिंगर की आवाज में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया हैं.

    कौन हैं तीनों सिंगर्स
    इस गाने के बोल लिखे हैं मोहम्मद रफी साहब ने. इस गाने का पहला वर्जन हेमलता जी ने गाया था. जिसे एक्ट्रस रंजीता के ऊपर फिल्माया गया था. रंजीता के ऊपर हेमलता जी की आवाज बहुत अच्छी लगी थी. इस गाने के दूसरे वर्जन को मनोहर दास जी ने गाया था, उनकी आवाज में ये गाना राज बब्बर के ऊपर फिल्माया गया था. तो वहीं तीसरा वर्जन खुद मोहम्मद रफी ने गाया था. मोहम्मद रफी की आवाज में इस गाने को एक्टर दीपक पराशर के ऊपर फिल्माया गया था.

    किसकी आवाज में सबसे ज्यादा किया गया पसंद?
    इस एक गाने को तीन सिंगर्स ने गाया और तीनों ने ही अपनी जान फूंक दी. वैसे तो इस गाने को तीनों ही सिंगर्स ने बहुत अच्छे से गाया है लेकिन सबसे ज्यादा मोहम्मद रफी साहब की आवाज में इसे पसंद किया गया था. इस गाने को अब तक भी उन्हीं की आवाज में सुना जाता है और पसंद किया जाता है. उनकी आवाज में इस गाने को यूट्यूब पर भी अब तक 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    बचपन के दिनों को याद कर भावुक हुए वरुण धवन, बोले- 'कमाई नहीं होने पर, खर्च कम करना पड़ता था'
    Next Article
    अवॉर्ड फंक्शन से नवरात्रि तक, विक्की कौशल की इन तस्वीरों में दिखा स्टाइल और सादगी का कॉम्बिनेशन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment