Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    महिला ने अपने साथी को चलती मेट्रो के आगे दिया धक्का, लहू लुहान हुआ पूरा प्लेटफॉर्म, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

    3 days ago

    भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन आमतौर पर रफ्तार, अनुशासन और रोजमर्रा की भागदौड़ की तस्वीर पेश करते हैं. लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ते हैं, प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर अगली ट्रेन का इंतजार करते हैं और कुछ ही पलों में डिब्बों में समा जाते हैं. लेकिन कभी-कभी इसी भागती दुनिया के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आ जाता है, जो सिर्फ वहां मौजूद लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झकझोर देता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं और उंगलियां कमेंट बॉक्स तक पहुंच गईं.

    महिला ने अपने साथी को दिया मेट्रो के आगे धक्का

    वायरल क्लिप में एक मेट्रो स्टेशन का प्लेटफॉर्म दिखाई देता है, जहां ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही है. इसी दौरान अचानक एक महिला अपने साथ खड़े युवक को जोर से आगे की ओर धकेल देती है. अगले ही पल हालात काबू से बाहर हो जाते हैं. युवक का संतुलन बिगड़ता है और महिला खुद भी असंतुलित होकर ट्रेन के बेहद करीब पहुंच जाती है. कुछ सेकंड के भीतर जो दृश्य बनता है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by TheGoreyTube (@thegoreytube)

    प्लेटफॉर्म पर मची चीख पुकार?

    वीडियो में दिख रहा है कि दोनों प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं. ट्रेन की रफ्तार कम जरूर होती है, लेकिन तब तक अफरा-तफरी मच चुकी होती है. प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग घबराकर पीछे हटते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग मदद के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. क्लिप यहीं आकर खत्म हो जाती है, जिससे आगे क्या हुआ यह साफ नहीं हो पाता. वीडियो देखकर अच्छे अच्छों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

    यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

    यूजर्स बोले, कैमरामैन नेवर डाई

    वीडियो को  thegoreytube नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वीडियो एआई लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा...कैमरामैन हर जगह पहुंच जाता है, बाकि सब मर जाते हैं ये बच जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एआई लोगों को बेवकूफ बना रहा है.

    यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    जनवरी 2026 में बड़ा एक्शन! WhatsApp ने भारत में 81 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्या है वजह
    Next Article
    पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment