Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘मैं कर्नल हूं', ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर पर ट्रोलिंग को लेकर सलमान खान का करारा जवाब

    3 days ago

    बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान शुक्रवार शाम सूरत में ISPL मैच देखने पहुंचे. स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने माहौल और भी खास बना दिया. इस दौरान सलमान न सिर्फ फैंस से मिले, बल्कि मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की और अपनी बात बेबाक अंदाज में रखी.

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर पर ट्रोलिंग को लेकर सलमान ने किया रिएक्ट
    दरअसल, टीजर में सलमान के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कहा गया कि वो रोमांटिक नजर आ रहे हैं, जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया. इस पर सलमान ने साफ कहा, 'कुछ लोगों को ये रोमांटिक लुक लग रहा है, लेकिन भाई मैं फिल्म में कर्नल हूं. ये कर्नल का लुक है, जो अपने जवानों को हौसला देता है और समझाता है कि टीम को कैसे मोटिवेट करना है. उस लुक का कोई और मतलब नहीं है.' सलमान ने अपने अंदाज में ये भी कहा कि लोग बेवजह बात का मतलब निकाल रहे हैं, जबकि सीन पूरी तरह किरदार और हालात के मुताबिक है.
     
     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान खान वर्कफ्रंट
    सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में बिजी हैं, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    कुछ दिन पहले फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया था. इस गाने में सलमान एक भारतीय सेना के अफसर के रोल में दिखे हैं. चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी जोड़ी स्क्रीन पर काफी नैचुरल लगती है. गाने में पहले परिवार के सुकून भरे पल दिखाए गए हैं, जो धीरे-धीरे गलवान की जंग के गंभीर और भावुक दृश्यों में बदल जाते हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम इस समय पैचवर्क में जुटी हुई है. सलमान खान, अपूर्व लाखिया और पूरी टीम कुछ नए सीन जोड़ रहे हैं, जिनमें एक्शन भी शामिल है. बताया जा रहा है कि ये काम करीब 15 दिन तक चलेगा.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Watch: T20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू, आईसीसी ने रिलीज किया एंथम सॉन्ग; यहां देखें वीडियो
    Next Article
    Mardaani 3 Box Office Day 2 LIVE: 'मर्दानी 3' दूसरे दिन भी कर रही अच्छा कलेक्शन, तीन बजे तक कमाई 5 करोड़ के पार

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment