Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    लाहौर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, खिलाड़ियों के बाद अंपायर ने बनवाया मजाक

    2 days ago

    Pakistan Umpire Funny Video: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. लाहौर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में कंगारू टीम 146 रन तक ही पहुंच सकी. भले ही पाकिस्तान मुकाबला जीत गया हो, लेकिन उनकी बेइज्जती हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के एक अंपायर नासिर हुसैन ने रिव्यू के दौरान एक के बाद एक गलतियां की, जिसके बाद वो हंसी का पात्र बन गए. उनका फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं आखिर मैच के दौरान क्या हुआ था?

    पाकिस्तानी अंपायर का जमकर उड़ रहा मजाक 

    पाकिस्तानी पारी के 14वें ओवर में ये वाकया देखने को मिला, जब एडम जम्पा की गेंद पर बाबर आजम ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद सीधा पैड पर जा लगी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन मैदान पर मौजूद अंपायर अहसन रजा इस अपील से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस लिया और मामला टीवी अंपायर के पास चला गया. बॉल-ट्रैकिंग में साफ दिख रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी और सीधा विकेट पर जा रही थी, लेकिन तीसरे अंपायर नासिर हुसैन इसे ‘लेग स्टंप के बाहर पिच हुई’ बताते दिखे. हालांकि, एक अन्य मैच ऑफिशियल ने उन्हें उनकी गलती बताई और कहा कि ये दाएं हाथ के बल्लेबाज है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gagan Soni (@gagan_hybridfit)

    गलती समझ में आने पर नासिर हुसैन ने बॉल-ट्रैकिंग दोबारा दिखाने को कहा, लेकिन एक बार फिर उन्होंने ब्लंडर कर दिया. इस बार उन्होंने साफ आउट हो रहे बल्लेबाज को मैदानी अंपायर से अपने फैसले पर कायम रहने और नॉट आउट देने के लिए कह दिया. हालांकि, तीसरे अंपायर ने जल्दी ही अपनी ये गलती सुधार ली. इस बीच मैदान पर मौजूद अंपायर भी हंसते नजर आए. हालांकि, अंत में बाबर आजम को आउट करार दिया गया. इस फनी अंपायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अंपायर की खूब खिल्ली उड़ रही है.

    ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में भी बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी रहा. टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे बाबर इस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ 24 रन ही बना सके. उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था और उनका स्ट्राइक रेट 120 रहा. 14वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर बाबर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.

    Click here to Read More
    Previous Article
    संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा! टी20 वर्ल्ड कप से कटा पत्ता, कप्तान ने दिया संकेत
    Next Article
    IND vs NZ T20 Series: T20I में भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment