Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करें? जान बचाने के लिए ये बातें याद रखें

    1 week ago

    Lift Safety Tips: आजकल ऊंची इमारतों में लिफ्ट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है. ऑफिस, मॉल, अस्पताल या अपार्टमेंट, हर जगह लिफ्ट के बिना चलना मुश्किल है. लेकिन कभी कभी टेक्निकल खराबी या बिजली जाने की वजह से लिफ्ट बीच में रुक जाती है. यही वह वक्त होता है जब सबसे ज्यादा डर लगता है. ऐसे में कई हादसों की खबरें सामने आ चुकी हैं. 

    जिनमें घबराहट और गलत फैसलों ने सिचुएशन और खराब कर दी. लिफ्ट में फंसना अपने आप में खतरनाक नहीं होता खतरा तब बढ़ता है जब इंसान पैनिक में आकर गलत कदम उठा ले. इसलिए जरूरी है कि आपको पहले से पता हो कि ऐसी सिचुएशन में क्या करना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए. सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है.

    सबसे पहले खुद को शांत रखें 

    लिफ्ट रुकते ही सबसे जरूरी है खुद को शांत रखना. तेज घबराहट से सांस फूल सकती है. चक्कर आ सकता है और सोचने समझने की ताकत कम हो जाती है. सबसे पहले गहरी सांस लें और खुद को संभालें. इसके बाद लिफ्ट के कंट्रोल पैनल पर लगे कॉल या पैनिक बटन को दबाएं. इससे मेंटेनेंस टीम या बिल्डिंग सिक्योरिटी को तुरंत अलर्ट मिल जाता है. 

    इन तरीकों से मदद मांगे

    इसके साथ ही अलार्म बटन दबाने से बाहर मौजूद लोगों को पता चल जाता है कि कोई अंदर फंसा है. अगर किसी वजह से जवाब न मिले. तो हल्के से दरवाजे या दीवार पर थपथपाएं. जोर जोर से चिल्लाने के बजाय लगातार और साफ आवाज में मदद मांगें. इससे आपको जल्दी सुना जाएगा और घबराहट भी कम रहेगी.

    यह गलतियां न करें 

    लिफ्ट में फंसने के बाद सबसे खतरनाक गलती होती है जबरदस्ती दरवाजा खोलने की कोशिश करना. कई बार लिफ्ट दो मंजिलों के बीच अटकी होती है. ऐसे में बाहर निकलने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए दरवाजा धक्का देने या ऊपर नीचे कूदने जैसी हरकत बिल्कुल न करें. अगर अंदर घुटन या बेचैनी महसूस हो रही हो तो लिफ्ट के फर्श पर बैठ जाएं और धीरे धीरे सांस लें. 

    ज्यादातर मार्डन लिफ्टों में ARD यानी ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस लगा होता है. बिजली जाने पर यह सिस्टम अपने आप एक्टिव हो जाता है और लाइट, एयर फ्लो चालू रखता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम करीब 17 घंटे तक काम कर सकता है. यानी घबराने की जरूरत नहीं मदद जरूर आएगी. शांत रहना ही आपकी सबसे बड़ी सेफ्टी है.

    यह भी पढ़ें:हर साल बच्चे के नाम जमा करें 10000, रिटायरमेंट तक हो जाएंगे 11 करोड़, जानें इस योजना के बारे में

    Click here to Read More
    Previous Article
    घर की बालकनी से मधुमक्खियों का छत्ता हटाना है? जानिए सही और सुरक्षित तरीके
    Next Article
    कब मिलेंगे दिल्ली वासियों को फ्री सिलेंडर? जान लें क्या है अपडेट

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment