Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी का कर्ज उतारेगी मुन्नी, परी की जिंदगी में होगी पहले पति अजय की वापसी

    1 week ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में देखने को मिल रहा है कि तुलसी की वापसी से नॉयना बिल्कुल भी खुश नहीं है. वहीं, अब मिहिर बेहद खुश दिखाई दे रहा है. मिहिर ने एक बार फिर से तुलसी के भरोसे सबकुछ छोड़ दिया है.क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक आपने देखा कि नॉयना को कुंडली के बारे में बताकर मिहिर उसे परेशान करता है.

    ऐसे में रणविजय भी ससुराल वापसी कर लेता है. जैसे ही वो वहां पहुंच परी पर हाथ उठाता है, मिहिर का खून खौल जाता है.रणविजय को मिहिर खूब खरी-खोटी सुनाता है. वहीं, तुलसी भी परी के पहले पति से मुलाकात करती है. इस बीच शो की कहानी में बड़ा बवाल मचने वाला है.

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी और मुन्नी की एक बार फिर से मुलाकात होगी. ऐसे में तुलसी की मदद के लिए मुन्नी अपना हाथ बढ़ाएगी.मिहिर से झगड़ा होने के बाद रणविजय अपने घर पहुंच जाएगा. घर आते ही वो परी को कमरे में बंद करने वाला है.

    परी होगी बेहोश

    इतना ही नहीं रणविजय गैस का पाइप कमरे में खुला छोड़ देगा. परी का दम घुटने लगेगा और उसकी आंखें बंद हो जाएंगी.रणविजय खड़ा होकर ये सारा तमाशा देखेगा.फोन करेगी तुलसी को परी सारी बातें बताने वाली है. बिना देर किए तुलसी वहां पहुंच जाएगी.

    तुलसी देखती है कि परी गैस की वजह से बेहोश हो गई. परी की कंडिशन देख तुलसी घबरा जाएगी.अब तुलसी फैसला लेगी कि वो हर हाल में रणविजय को सबक सिखाकर रहेगी. जबदरस्ती वो परी का तलाक करवाएगी. इसी बीच परी के पहले पति की उसकी जिंदगी में वापसी होने वाली है.

    वहीं, मुन्नी भी शांति निकेतन को बचाने निकल पड़ेगी. मुन्नी कलेक्टर होने के नाते शांति निकेतन के पेपर्स को हासिल कर लेगी और तुलसी की मदद करेगी.इधर, परी को लेकर तुलसी अस्पताल पहुंचेगी.वैसे डॉक्टर्स तो परी को बचा लेंगे लेकिन रणविजय की ये हरकत उस पर बहुत भारी पड़ेगी.

    ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: अनुपमा को मौत के घाट उतारेगी रजनी, राही होगी अपनी मां के खिलाफ

    Click here to Read More
    Previous Article
    'मैं उस वक्त को बहुत..' 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगी सोनू की वापसी? खुद कही ये बात
    Next Article
    Anupama Written Update: अनुपमा को मौत के घाट उतारेगी रजनी, राही होगी अपनी मां के खिलाफ

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment