Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को हुआ कैंसर, शांति निकेतन में वापसी नहीं करेगी तुलसी

    1 week ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक के बाद एक धमाका हो रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि नॉयना को मिहिर घर से बाहर कर देता है. उसके बाद से मिताली ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. मिताली अपनी बेटी और पति को छोड़ ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने चली जाती है.

    ऋतिक और मिहिर को जब इस बारे में पता चलता है तो दोनों काफी गुस्सा होते हैं. उसके बाद ऋतिक को मिताली लॉकर चेक करने को कहता है. जब वो लॉकर देखता है तो उसे डिवोर्स के पेपर्स मिलते हैं. गुस्से में ऋतिक भी उन पेपर्स पर साइन कर देता है.

    तुलसी और मिहिर करवाएंगे ऋतिक की दूसरी शादी

    दूसरी तरफ नॉयना को कैंसर हो चुके है, इस बारे में जानकर वो हैरान रह जाती है. इसी बीच तुलसी के पास मुन्नी आती है और वो कहती है कि मेरे और ऋतिक के बीच कुछ भी नहीं है. इस पर तुलसी कहती है कि मैं जानती हूं.  उसके बाद मिहिर और तुलसी मिलकर दोबारा से ऋतिक की शादी करने की प्लानिंग करते हैं.

    मुन्नी से तुलसी इस बारे में बात करती है और मिहिर को बताती है कि उसकी हां है शादी के लिए. उसके बाद दोनों खुश हो जाते हैं. वहीं, नॉयना कहती है कि तलाक को एक दिन हुए और शादी की तैयारी हो रही है. इस पर मिताली कहती है कि मेरे साथ टिक नहीं पाया ना, मैं उसे उस मेड के साथ भी टिकने नहीं दूंगी.

    वहीं, दूसरी तरफ अब अजय और परी के बीच भी नजदीकियां बढ़नी शुरू हो चुकी है. परी अजय से मिलने जाती है. दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश हो जाते हैं. इधर, अब घर में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

    इस पर मिहिर को लगता है कि तुलसी एक बार फिर से शांति निकेतन में वापस आएगी. लेकिन, ऐसा नहीं होगा. वो कहती है कि मैं शांति निकितेन नहीं आऊंगी. तुलसी ये भी कहती है कि मुन्नी के पेरेंट्स नहीं है, ऐसे में वो उसकी मां बनकर सारी रस्में निभाना चाहती है.

    ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्कूल इवेंट में बेटी तारा की जीत पर भावुक हुईं माही विज, जय भानुशाली ने भी दी बधाई
    Next Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की एक गलती पड़ेगी उसी पर भारी, अरमान निकालेगा उसे घर से बाहर

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment