Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    KKR में पेसर नवदीप सैनी की एंट्री:हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट बने; बुमराह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे

    1 week ago

    IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। वे चोटिल हर्षित राणा की जगह खेलेंगे। हर्षित टी-20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गए थे। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। यहां वे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं। कोलकाता अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ 29 मई को वानखेड़े में खेलेगी। राणा IPL से बाहर हर्षित राणा IPL 2026 से पूरी तरीके से बाहर हो गए हैं। इससे पहले राणा चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। टीम मैनेजमेंट ने विकल्पों पर चर्चा के बाद सैनी को चुना। इससे पहले KKR आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को भी टीम में शामिल कर चुका है। सैनी ने 2019 में पहला सीजन खेला नवदीप सैनी ने IPL करियर की शुरुआत 2019 में RCB के साथ की थी। पहले सीजन में उन्होंने 13 मैच में 11 विकेट लिए थे। इसके बाद वे दो सीजन RCB के साथ रहे और फिर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। सैनी ने अब तक IPL में 23 विकेट लिए हैं और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। कुलवंत खेजरोलिया GT में शामिल गुजरात टाइटंस ने भी टीम में बदलाव किया है। GT ने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है। खेजरोलिया ने IPL डेब्यू RCB से किया था और बाद में KKR व GT के लिए भी खेल चुके हैं। गुजरात टाइटंस 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में अपना अभियान शुरू करेगी। बुमराह स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे इधर, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। यहां वे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं। बुमराह IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हाल ही में उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। ----------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    क्रिकेटर शेन-वॉर्न के परिवार को मिल सकते हैं 460 करोड़:करीब 20 साल पहले लिए फैसले से फायदा, राजस्थान रॉयल्स को 2008 में IPL जितवाया था
    Next Article
    IPL 2026 कैप्टंस मीट मुंबई में हुई:पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को RCB Vs SRH

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment