Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्या हर यूपीआई ट्रांजेक्शन पर अब लगेगा चार्ज, जानें वायरल हो रही इस खबर में कितना सच?

    2 days ago

    UPI Payment Rules: देश में पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. पहले जहां हर खरीद के लिए लोगों को कैश पेमेंट करना पड़ता था. वहीं अब तमाम लोग ऑनलाइन पेमेंट को अपनाने लगे हैं. बहुत से यूजर्स यूपीआई के जरिए पेमेंट करते हैं. यूपीआई से पेमेंट करना काफी आसान होता है. 

    लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि यूपीआई पेमेंट करने पर अब चार्ज लगेगा. बहुत से लोग इस बात को लेकर हैरान है कि क्या वाकई ऐसा है. आखिर जान लीजिए क्या है इस खबर के पीछे की सच्चाई. क्या वाकई यूपीआई पेमेंट करने पर देना होगा चार्ज. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी. 

    क्या यूपीआई पेमेंट के लिए चार्ज देना होगा?

    सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अब हर यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगेगा. लोगों ने क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले सोचना शुरू कर दिया. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. सरकार ने साफ कहा है कि आम यूज़र्स के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन पहले की तरह पूरी तरह फ्री रहेंगे. यह दावा एक अफवाह है और इसका कोई आधिकारिक आधार नहीं है. 

    यह भी पढ़ें: लोक अदालत के लिए कैसे होती है बुकिंग, जानें क्या है अपॉइंटमेंट लेने का तरीका?

    डिजिटल पेमेंट को आसान बनाए रखने की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. किराना, कैब, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट या छोटे खर्च. हर जगह यूपीआई बिना किसी एक्सट्रा शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकता है. घबराने की जरूरत नहीं है. क्यूआर स्कैन कीजिए और बेफिक्र होकर पेमेंट कीजिए.

    बजट में अलग से प्रावधान

    केन्द्र सरकार की ओर से डिजिटल लेनदेन को पहले से ज्यादा और मजबूत करने के लिए बजट 2026-27 में यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के लिए 2000 करोड़ रुपये की सब्सिडी रखी है. यह प्रावधान मर्चेंट डिस्काउंट रेट मॉडल को सपोर्ट करने के लिए है. जिससे कि व्यापारियों पर एक्सट्रा दबाव न पड़े. 

    यह भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?

    सरकार के इस कदम से यह साफ होता है कि फिलहाल यूपीआई पूरी तरह मुफ्त ही रहेगा. छोटे दुकानदार, रेहड़ी पटरी वाले और आम ग्राहक बिना चिंता के डिजिटल पेमेंट जारी रख सकते हैं. यूपीआई पहले की तरह सेफ, तेज और बिना किसी चार्ज के मौजूद है. यानी सोशल मीडिया पर चल रही यूपीआई चार्ज की खबर फर्जी है.

    यह भी पढ़ें: अब वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत में भी लागू होगा इमरजेंसी कोटा, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा?

    Click here to Read More
    Previous Article
    ड्रिंक एंड ड्राइव में कटा 15000 का चालान लोक अदालत में कितने में निपटेगा? जान लें नियम
    Next Article
    Bangladesh Election 2026 : 'হাসিনার সঙ্গে ধীরে ধীরে সমঝোতায় আসবেন তারেক রহমান', মনে করছেন আন্তর্জাতিক সম্পর্ক বিশেষজ্ঞ

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment