Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्या फिर लौटेगा बड़े पर्दे पर फराह-शाहरुख का जादू? ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

    1 day ago

    हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल बनने वाला है. ये खबर आते ही फैंस काफी खुश हो गए थे. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फराह खान और शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ये हिट जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी. इस बीच खुद फराह खान ने इस पर अपनी राय दी है जो फैंस के लिए हैरान करने वाली रही है.

    फैंस का जोश और री-रिलीज की सफलता
    'मैं हूं ना' की री-रिलीज ने नवंबर 2025 में ये साबित कर दिया कि कुछ फिल्में कभी पुरानी नहीं होती हैं. 20 साल बाद भी सिनेमाघर हाउसफुल हुए और लोगों ने एक्स्ट्रा शो की मांग की. फिल्म की इस सफलता के बाद सीक्वल 'मैं हूं ना 2' की बातें शुरू हो गई थीं. लोगों में उम्मीदें बढ़ गईं कि ये जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर लौट सकती है.

    सीक्वल को लेकर फराह खान की सफाई
    हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और फराह खान 2014 की हैप्पी न्यू ईयर के बाद फिर साथ आने वाले हैं और 'मैं हूं ना 2' की स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है. इस पर फराह खान ने ईटाइम्स को बताया कि ऐसी खबरों पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि अभी 'मैं हूं ना 2' पर कोई पक्का प्लान नहीं है. फैंस को झूठी उम्मीदों में मत डालें.

    इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख
    इस बीच शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी होंगे. खास बात ये है कि शाहरुख और सुहाना पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    शाहरुख की पिछली हिट फिल्मों का जादू
    आपको बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2023 में धमाल मचा दिया था. उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी हिट साबित हुई थीं. अब फैंस की नजरें 'किंग' पर टिकी हैं, कि ये फिल्म उन्हें कितनी पसंद आती है और क्या शाहरुख फिर से बॉक्स ऑफिस पर राज कर पाएंगे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Bollywood News: ‘पान की दुकान’ पर झूमा इंटरनेट, दिशा पटानी का कातिलाना अंदाज़ वायरल!
    Next Article
    Tarot Card Rashifal 8-14 February 2026: मेष से कन्या तक टैरो राशिफल, इन 3 राशियों का करियर ग्राफ बढ़ेगा

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment