Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कितनी है उस प्लेन की कीमत जिस पर सवार थे अजित पवार? मेंटेनेंस में आता है कितना खर्च? जानें सब कुछ

    5 days ago

    Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया. वह मुंबई से बारामती एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. वहीं लैंड करते वक्त उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी चपेट में आकर विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. 

    क्या है Learjet 45 की खासियत? 

    सफर के दौरान अजित पवार बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 बिजनेस जेट में सवार थे, जिसे ऑपरेट करने का काम VSR वेंचर्स संभालती है. कंपनी VT-SSK के नाम पर रजिस्टर्ड है. करीब 16 साल पुराना यह बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 एक मीडियम साइज का बिजनेस जेट है, जिसमें दो इंजन लगे होते हैं. इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट और VIP दौरे के लिए किया जाता है.

    सबसे पहले इसे जनवरी 1998 में पेश किया गया था. इस विमान में करीब 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना रूके लगभग 2630-3795 किमी की दूरी तय कर सकता है. इसकी स्पीड लिमिट लगभग 460 ktas (852 किमी/घंटा) है और सर्विस सीलिंग लगभग 51,000 फीट है. बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 बिजनेस जेट के केबिन की लंबाई 19.9 फीट, ऊंचाई 4.10 फीट और चौड़ाई 5.1 फीट है. इसकी और भी कई खासियत हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सिस्टम, ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS), वेदर रडार जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

    कितनी है Learjet aircraft कीमत? 

    Learjet aircraft के नए और अपग्रेडेड मॉडल की कीमत अमूमन 10 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 80 करोड़ से ज्यादा है. वहीं, पहले इस्तेमाल किए जा चुके Learjet 45 की कीमत 2.5-4.5 मिलियन डॉलर के बीच है. साल 2000 से पहले बने Learjet एयरक्राफ्ट के मॉडल की कीमत 900,000- 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है. 

     

    ये भी पढ़ें:

    Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक? 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget 2026 से Textile Sector को Jackpot? MSMEs, Jobs और Global Markets का खेल | Paisa Live
    Next Article
    Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक?

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment