Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कितने अमीर हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी? विदेशों में करोड़ों की संपत्ति, वेस्टर्न मार्केट में कितना इन्वेस्टमेंट

    12 hours ago

    ईरान में नए सुप्रीम लीडर को चुन लिया गया है. ईरानी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने यह जिम्मेदारी संभाल ली है. 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई, आयतुल्लाह अली खामेनेई के दूसरे बड़े बेटे हैं. वह लंबे समय से ईरान की सत्ता के भीतर प्रभावशाली माने जाते रहे हैं, हालांकि उनके पास कोई आधिकारिक सरकारी पद नहीं रहा है.

    2019 में अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर लगाए थे प्रतिबंध

    ब्लूमबर्ग समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने विदेशों में निवेश और संपत्ति बनाई है. उनकी सटीक नेट वर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके पास करोड़ों डॉलर की संपत्ति है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके निवेश पश्चिमी बाजारों में फैले हुए हैं और स्विस बैंक खातों से जुड़े होने के आरोप भी लगे हैं. ब्रिटेन में 138 मिलियन पाउंड से अधिक कीमत की एक लग्जरी संपत्ति का जिक्र भी किया गया है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

    मोजतबा के परिवार में कौन-कौन हैं?

    मोजतबा की शादी जहरा हदद-अब्देल से हुई है. जहरा, गुलाम-अली हदाद-अदिल की बेटी हैं, जो ईरान के एक प्रमुख कंजर्वेटिव नेता और पूर्व संसद अध्यक्ष रह चुके हैं. बताया जाता है कि उनकी शादी 2004 में हुई थी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनके तीन बच्चे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

    पर्दे के पीछे के नेता माने जाते मोजतबा

    मोजतबा खामेनेई कोई उच्च धार्मिक पदाधिकारी नहीं रहे हैं और उन्होंने कभी औपचारिक रूप से शासन में कोई पद नहीं संभाला. फिर भी, माना जाता है कि वह पर्दे के पीछे प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं. ईरान-इराक युद्ध के दौरान वह सैन्य सेवा में भी रहे थे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनके संभावित चयन का विरोध भी हो सकता है, क्योंकि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में पारिवारिक उत्तराधिकार की परंपरा को लेकर मतभेद रहे हैं. शिया परंपरा में पिता से बेटे को सर्वोच्च धार्मिक पद मिलना आम बात नहीं मानी जाती.

    मोजतबा को IRGC का समर्थन

    ऐसा माना जाता है कि मोजतबा के ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के साथ मजबूत संबंध हैं. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उन्हें चुना है, लेकिन यह भी कहा गया है कि इस फैसले में IRGC का प्रभाव हो सकता है. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कथित तौर पर पिछले वर्ष संभावित उत्तराधिकारियों की एक सूची तैयार की थी, जिसमें मोजतबा का नाम शामिल नहीं बताया जाता था.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
    Next Article
    IPL 2026 में चिन्नास्वामी के मैदान पर कोहली की वापसी तय, लेकिन RCB ने लिया ये बड़ा फैसला

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment