Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    करिश्मा कपूर को दिखाने होंगे तलाक के डॉक्यूमेंट्स:सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की याचिका पर एक्ट्रेस को भेजा नोटिस

    1 week ago

    एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की ओर से दाखिल याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें करिश्मा और संजय कपूर के तलाक से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर करिश्मा कपूर से दो हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर ने अपने चैंबर में की। प्रिया सचदेव ने कोर्ट से रिक्वेस्ट किया है कि उन्हें साल 2016 में करिश्मा और संजय कपूर के बीच हुए तलाक से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। प्रिया का कहना है कि संजय कपूर के निधन के बाद वह उनकी कानूनी उत्तराधिकारी हैं और संजय की संपत्ति से जुड़े कानूनी मामलों में उनकी सीधी दिलचस्पी है। उन्होंने दलील दी है कि तलाक के दस्तावेज दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित उत्तराधिकार (सक्सेशन) मामले में आधिकारिक उपयोग के लिए जरूरी हैं। इन दस्तावेजों के जरिए वह उस वक्त हुए आर्थिक समझौते और बच्चों की कस्टडी से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करना चाहती हैं। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक काफी विवादों से भरा रहा था। तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और इसके लिए उनके कथित नशे की लत को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दोनों ने आपसी सहमति से 2016 में तलाक ले लिया था। इसके बाद करिश्मा ने संजय के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा का मामला वापस ले लिया था। उसी समय सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा द्वारा दर्ज दहेज उत्पीड़न का केस भी रद्द कर दिया था, क्योंकि अभिनेत्री ने इसके लिए अपनी सहमति दर्ज कराई थी। संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी जंग फिलहाल, संजय कपूर की संपत्ति को लेकर उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि प्रिया द्वारा पेश की गई वसीयत फर्जी और मनगढ़ंत है, जिसे उन्हें पिता की संपत्ति से बाहर रखने के इरादे से तैयार किया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने अदालत में एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि संजय कपूर ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनका निधन साल 2025 के जून महीने में लंदन में पोलो खेलते समय हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मास्कमैन पंजाबी सिंगर, जिनकी दिशा पाटनी से डेटिंग की चर्चा:तरनतारन में जन्मे तलविंदर, दिन में जॉब, रात में रिकॉर्डिंग करते, कैलिफोर्निया में रहते
    Next Article
    धनुष-मृणाल ठाकुर जल्द लेंगे सात फेरे:दावा-14 फरवरी को प्राइवेट सेरेमनी में होगी शादी; पिछले साल से रिश्ते में हैं दोनों

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment